{"_id":"5a1491394f1c1b8d698bcf24","slug":"81511297337-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बैंक लुटने आए पांच अपराधी दबोचे","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बैंक लुटने आए पांच अपराधी दबोचे
Updated Wed, 22 Nov 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंक लूटने आए पांच पेशेवर बदमाश दबोचे
-क्राइम ब्रांच ने सोरांव में पकड़ा, दो पिस्टल और तीन तमंचे बरामद
-चार बदमाश बिहार और एक जौनपुर का, कई वारदात कर चुके
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। क्राइम ब्रांच ने पांच पेशेवर अपराधियों को गिरफ्तार कर सोरांव इलाके के एक बैंक में डकैती की साजिश नाकाम करने का दावा किया है। बदमाशों के कब्जे से पांच पिस्टल-तमंचे और दो बाइक जब्त की गई है। इनमें चार बदमाश बिहार के हैं जबकि एक जौनपुर का रहने वाला है। इस बारे में खबर पाकर बिहार पुलिस ने इलाहाबाद आकर बदमाशों से पूछताछ की। पता चला कि उसमें एक अपराधी छपरा में हुए तिहरे हत्याकांड में पुलिस कस्टडी से फरारहो गया था।
एसपी क्राइम ब्रजेश मिश्र के मुताबिक, क्राइम ब्रांच प्रभारी बृजेश सिंह, स्वाट प्रभारी जीतेंद्र पाल सिंह, उपनिरीक्षक अवधेंद्र तिवारी, इंद्रप्रताप सिंह, हेमू पटेल, नितेश मिश्रा ने मुखबिर की सूचना पर सोमवार रात सोरांव थानाध्यक्ष ओमशंकर शुक्ला के साथ बिगहिया नहर पुलिया के पास घेराबंदी कर दो बाइक सवार पांच बदमाशों को रोका तो वे फायरिंग करने लगे। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग कर बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से प्वाइंट 32 और नाइन एमएम के दो पिस्टल तथा तीन तमंचे जब्त किए गए। छह कारतूसों के अलावा दोनों बाइक और करीब 64 हजार रुपये भी बरामद हुए। इन बदमाशों को सोरांव थाने ले जाकर पूछताछ की गई।
गिरफ्तार अपराधियों में बिहार में वैशाली जिले का अजय कुशवाहा उर्फ राजा, रवि सिंह उर्फ रवि रंजन, छपरा जनपद का अजय राय, कृष्णा राय उर्फ यादव तथा जौनपुर में मुंगराबादशाहपुर के रामपुर वैसान गांव का आकाश सिंह है। ये सभी हत्या, लूट, कातिलाना हमले की दर्जन भर से ज्यादा वारदात कर चुके हैं। जेल में इन सभी की मुलाकात हुई तो इन्होंने गिरोह बना लिया। इनमें वैशाली जनपद के अजय उर्फ राजा ने 2011 में तत्कालीन सांसद उमाशंकर के आवास पर तीन लोगों की हत्या की थी। तब वह नाबालिग था। कुछ महीने बाद वह पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। तब से बिहार की दो जिलों की पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी।
विज्ञापन
00000000
बिहार से भागकर की यूपी में कई वारदात
-बिहार के चारों अपराधी जौनपुर के आकाश के साथ मिलकर यूपी में लगातार वारदात कर रहे थे। प्रतापगढ़ में लूट की दो बड़ी वारदात के अलावा अमेठी और जौनपुर में भी घटनाएं कीं। अब उनका इरादा यहां सोरांव में एक बैंक में दिनदहाड़े डकैती का था। विरोध करने पर वे गोलियां बरसा देते। इनकी गिरफ्तारी की सूचना मिली तो बिहार से छपरा और वैशाली पुलिस यहां आ गई। बिहार पुलिस अब इन बदमाशों को जेल से कस्टडी में लेने को कोर्ट में अर्जी देगी।