{"_id":"5c992f3abdec2214262c5827","slug":"71553542970-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अवैध वसूली: शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अवैध वसूली: शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अवैध वसूली: शिकायत के बावजूद नहीं हुई कार्रवाई
नैनी में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे चलता है खेल
ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी कार्यालय का किया था घेराव
पुलिस पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुएकी थी शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नैनी में प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर अवैध वसूली के मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। नतीजतन वसूली का यह खेल अब भी जारी है। हालांकि खबर छपने के बाद इस खेल में लिप्त लोग सतर्क जरूर हो गए हैं। उधर अफसरों से जब कार्रवाई के बाबत पूछा गया तो उन्होंने कहा कि जांच कराई जा रही है।
13 मार्च को प्रयागराज-मिर्जापुर हाईवे पर चलने वाले ट्रकों से अवैध वसूली को लेकर औद्योगिक क्षेत्र के सड़वा में जमकर बवाल हुआ था। मौके पर पहुंचे अफसरों से ट्रक चालकों ने अवैध वसूली की शिकायत की थी। कोई कार्रवाई नहीं होने पर 23 मार्च को सैकड्राें ट्रांसपोर्टरों ने एसएसपी कार्यालय का घेराव किया था। आरोप लगाया था कि हाईवे पर गुजरने वाले ट्रकों से रोजाना हजारों रुपयों की वसूली की जा रही है। ट्रांसपोर्टरों ने कहा था कि नैनी में सरगम तिराहे से लेकर लेप्रोसी तक जबरन ट्रक रोककर पुलिसकर्मी वसूली करते हैं। उन्होंने एसएसपी के मौजूद न होने पर एसपी यमुनापार को शिकायती पत्र सौंपा था। जिस पर एसपी ने जांच का आश्वासन दिया था। हालांकि ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी मामले में फिलहाल कोई कार्रवाई नहीं हुई है। रविवार रात भी नए यमुना पुल के पास जीप में मौजूद पुलिसकर्मी एक-एक ट्रकवालों से ‘गुफ्तगू’ करते नजर आए। इस मामले में एसपी यमुनापार दीपेंद्रनाथ चौधरी से बात की गई तो उन्होंने कहा कि जांच कराई जा रही है। कोई दोषी मिलता है तो कार्रवाई की जाएगी।
ऑडियो मामले में भी नहीं हुई कार्रवाई
ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि शिकायती पत्र के साथ ही उन्होंने अफसरों को एक ऑडियो भी सौंपा था। इसमें नैनी थाने में तैनात एक सिपाही व ट्रांसपोर्टर के बीच बातचीत थी। जिसमें सिपाही ‘डील’ के बाबत बातचीत कर रहा है। वह ट्रांसपोर्टर को चौकी इंचार्ज से मिलने के लिए कहता भी सुनाई दे रहा है। ट्रांसपोर्टरों का आरोप है कि आरोपी सिपाही अब भी थाने में तैनात है और उसके खिलाफ अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। जबकि वह खुलेआम अवैध वसूली के बाबत बात करते सुना जा सकता है।