फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   लापता युवती की हत्या, शव नहर में मिला

लापता युवती की हत्या, शव नहर में मिला

Sat, 29 Dec 2018 11:54 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 29 Dec 2018 11:54 PM IST
विज्ञापन
लापता युवती की हत्या, शव नहर में मिला
लापता छात्रा की हत्या, शव नहर में मिला
विज्ञापन

भदोही की रहने वाली थी छात्रा, शुक्रवार शाम से थी लापता
हंडिया। हंडिया थाना क्षेत्र के भगौतीपुर गांव के पास शनिवार की दोपहर नहर में युवती की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस मौके पर पहुंची। गले पर निशान देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। शाम तक परिजन पहुंच गए तो शव की शिनाख्त की गई। फिलहाल अज्ञात कातिलों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।

भदोही के सुरियावा थाना क्षेत्र के पवंई गांव के रहे वाले प्रेमचंद्र बिंद मुंबई में रहकर काम करते हैं। प्रेमचंद्र की पत्नी भी वहीं रहती हैं। उनके बच्चे गांव में ही दादी के साथ रहते हैं। शुक्रवार की शाम प्रेमचंद्र की दूसरे नंबर की बेटी राधा (19) अपने कमरे में थी। शाम को सात बजे के करीब दादी ने देखा तो वह अपने कमरे से गायब थी। कुछ देर इधर उधर ढूंढने के बाद रिश्तेदारों और गांव वालों से बताया गया। राधा को सभी जगह ढूंढने के बाद उसकी थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। शनिवार सुबह से उसकी खोजबीन शुरू हुई। उधर दोपहर में हंडिया के भगौैतीपुर गांव के पास नहर में युवती की लाश लोगों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव की शिनाख्त का प्रयास करने लगी। राधा की गला दबाकर हत्या की गई थी। उधर राधा के परिजनों को पता चला तो वे भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने शव की शिनाख्त की। रिश्तेदार विक्रम प्रताप ने अज्ञात कातिलों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। राधा स्थानीय कालेज में कक्षा ग्यारह की छात्रा थी। उसका मोबाइल घर में ही मिला है। इंस्पेक्टर हंडिया ने बताया कि मोबाइल काल डीटेल्स मंगाए गए हैं। पोस्टमार्टम के बाद पता चलेगा कि उसकी हत्या कैसे की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed