फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   आधी रात विधायक को फोन मिलाकर दी धमकी, गिरफ्तार

आधी रात विधायक को फोन मिलाकर दी धमकी, गिरफ्तार

Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
आधी रात विधायक को फोन मिलाकर दी धमकी, गिरफ्तार
आधी रात विधायक को फोन मिलाकर दी धमकी, गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस से बोला नशे में था, विधायक को फोन मिला दिया
इलाहाबाद। सोरांव के विधायक जमुना प्रसाद सरोज को 19 अगस्त की रात धमकी देने वाले युवक को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। युवक ने गलती मानी और बोला कि नशे में विधायक को फोन मिला दिया था। पुलिस ने आरोपी युवक को जेल भेज दिया।

सोरांव विधायक जमुना प्रसाद सरोज महेवा में रहते हैं। 19 अगस्त की रात वह अपने घर पर सो रहे थे। रात में करीब सवा दो बजे उनके मोबाइल पर कॉल आई। उसने अपना शबाब अली बताते हुए विधायक को धमकाना शुरू कर दिया। वह क्षेत्र में कई दिन से बिजली न आने की नाराजगी व्यक्त कर रहा था। विधायक ने उससे सुबह बात करने को कहा तो उसने धमकी और गाली गलौज शुरू कर दी। इस मामले की सूचना इंस्पेक्टर सोरांव को दी गई। उस नंबर के आधार पर काल डीटेल्स रिकार्ड निकल गई। पता चला कि वह मऊआइमा के आमिर का नंबर है। गुुरुवार को आमिर को गिरफ्तार कर लिया गया। पहले तो वह खुद को बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा का नेता कहकर पुलिस को दबाव में लेने की कोशिश करने लगा। बाद में उसने स्वीकार कर लिया कि फोन उसी ने किया था। रात में वह नशे की हालत में था। उधर विधायक जमुना प्रसाद का कहना है कि यह मामला राजनीतिक साजिश है। वह लड़का तो सिर्फ मोहरा है, उसके पीछे कोई और है। उसे भी पकड़ा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed