फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छात्रसंघ महामंत्री समेत चार छात्र ब्लैक लिस्टेड

छात्रसंघ महामंत्री समेत चार छात्र ब्लैक लिस्टेड

Mon, 11 Mar 2019 09:18 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ महामंत्री समेत चार छात्र ब्लैक लिस्टेड
सभी केंद्र
विज्ञापन

0000000000000000

ताराचंद हॉस्टल में छापा, छात्रसंघ महामंत्री ब्लैक लिस्टेड
0 महामंत्री समेत चार का परीक्षाफल, डिग्री रोकने का निर्णय
0 खाली कराए गए 37 कमरे, सभी पर बाहरी लोगों का था कब्जा
0 इविवि प्रशासन ने चार छात्रों के खिलाफ लिया कार्रवाई का निर्णय
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। ताराचंद हॉस्टल में अवैध कब्जे के मामले में इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) प्रशासन ने छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह समेत चार छात्रों के नाम काली सूची में डालने, उनके चरित्र प्रमाणपत्र निरुद्ध करने और उनका परीक्षाफल/डिग्री रोके जाने के लिए आवश्यक कार्रवाई का निर्णय लिया है। इविवि प्रशासन की ओर सोमवार को ताराचंद हॉस्टल में छापेमारी के दौरान 37 कमरे खाली करा दिए गए। इसके बाद इन कमरों पर इविवि प्रशासन ने अपने ताले लगा दिए। इन सभी कमरों पर बाहरी लोगों का कब्जा था। मंगलवार को वैध छात्रों को कमरे आवंटित करते हुए उन्हें कब्जा दिलाया जाएगा।
ताराचंद हॉस्टल में पिछले कुछ दिनों से अराजक गतिविधियां लगातार बढ़ रहीं थीं। पिछले हफ्ते बाहरी लोगों ने हॉस्टल में आकर फायरिंग भी की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए इविवि प्रशासन ने जिला और पुलिस प्रशासन के सहयोग से सोमवार दोपहर हॉस्टल में छापा मारा। कुल 41 कमरों पर अवैध कब्जा पाया गया। इनमें से 37 कमरे ऐसे थे, जिन पर बाहरी लोगों ने कब्जा कर रखा था। इन कमरों को तत्काल खाली करा लिया गया और कमरों पर इविवि प्रशासन ने अपने ताले लगा दिए।
विज्ञापन

छापेमारी के दौरान हॉस्टल में अफरातफरी मची रही और कमरों पर अवैध कब्जा करने वाले अपने ताले लगाकर वहां से निकल भागे। कमरों के ताले तोड़ दिए गए। छापे के दौरान यह बात भी सामने आई कि चार छात्र विश्वविद्यालय के वैध छात्र हैं लेकिन, उन्होंने कमरों पर अवैध कब्जा देखा रखा है। इन चार छात्रों ने मौजूदा सत्र की फीस ही जमा नहीं की। इनमें छात्रसंघ महामंत्री एवं बीए तृतीय वर्ष के छात्र शिवम सिंह, बीएससी तृतीय वर्ष के विकास कुमार, बीए तृतीय वर्ष के गौरव कुमार और वेद प्रकाश सिंह शामिल हैं। चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे ने बताया कि इन चारों छात्रों के नाम काली सूची में डालने, चरित्र प्रमाणपत्र निरुद्ध कने और परीक्षाफल/डिग्री रोके जाने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

00
अवैध कब्जा करने वाले किसी भी वैध छात्र पर होगी कार्रवाई
- चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे के अनुसार विश्वविद्यालय का वैध छात्र रहते हुए कोई भी व्यक्ति हॉस्टल में अवैध रूप से कब्जा करता है या किसी अन्य व्यक्ति को रखने में संलिप्त पाया जाता है तो उसके परीक्षाफल/उपाधि को निर्गत नहीं किया जाएगा। साथ ही ऐसे छात्रों को काली सूची में डालते हुए उनको चरित्र प्रमाणपत्र जारी नहीं किया जाएगा।

00
महामंत्री का दावा, जमा कर दी फीस
- छात्रसंघ महामंत्री शिवम सिंह यह मान रहे हैं कि व्यस्तता के कारण फीस जमा नहीं कर सके। शिवम का कहना है कि फीस जमा करने की प्रक्रिया कठिन है। उन्होंने डिमांड ड्राफ्ट बनवा दिया है, जो सोमवार को उचित जगह पहुंच गया है। शिवम का आरोप है कि इविवि प्रशासन हॉस्टल के लिए छात्रों से जितनी फीस लेता है, उसके मुकाबले छात्रों को दस फीसदी सुविधा भी मुहैया नहीं कराई जाती है। इविवि प्रशासन छात्रों को दोष देने के बजाय पहले अपनी कार्यप्रणाली सुधारे। रही बात अवैध कब्जे की तो वह भी इसके खिलाफ है और इविवि प्रशासन की कार्रवाई में हर तरह से सहयोग को तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed