फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रिटायर सेवानिवृत अधिकारी के घर 11 लाख की चोरी

रिटायर सेवानिवृत अधिकारी के घर 11 लाख की चोरी

Sat, 10 Mar 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 10 Mar 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
रिटायर सेवानिवृत अधिकारी के घर 11 लाख की चोरी
रिटायर परियोजना अधिकारी के घर से 11 लाख की चोरी
विज्ञापन


कर्नलगंज के सलोरी में हुई घटना, रिपोर्ट दर्ज
90 हजार नगद, 10 लाख के गहने ले गए चोर

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के सलोरी में रहने वाली रिटायर परियोजना अधिकारी के घर से चोरों ने 11 लाख का माल पार कर दिया। खास बात यह है कि महज एक घंटे के भीतर चोरों ने इस वारदात को अंजाम दिया। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचे। हालांकि चोरों का सुराग नहीं लगा। पुलिस मामले की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी है।

सलोरी में रहने वाली ऊषा गुप्ता शिक्षा विभाग से परियोजना अधिकारी के पद से रिटायर हुई हैं। उनके पति एचसी गुप्ता कस्टम विभाग से रिटायर हैं। बेटी वर्तमान में लखनऊ में इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रही है। पति भी उसके साथ ही रहते हैं। ऊषा का कहना है कि शुक्रवार दोपहर करीब एक बजे वह हाईकोर्ट जाने के लिए घर में ताला बंदकर निकली। आधे रास्ते पहुंचने पर मालूम हुआ कि वह अपनी एक फाइल भूल गई हैं। ऐसे में इसे लेने के लिए वह करीब दो बजे वापस घर पहुंच गईं। वहां पहुंचकर देखा तो घर का ताला टूटा हुआ था। साथ ही कमरों में रखा सामान भी बिखरा हुआ था। सूचना पर पुलिस पहुंची। कुछ देर बाद डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया गया। हालांकि चोरों के बारे में कुछ पता नहीं चल सका। भुक्तभोगी ने पुलिस को बताया है कि चोर घर में रखा 90 हजार नगद और करीब 10 लाख के गहने उठा ले गए। पुलिस का कहना है कि भुक्तभोगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। हालांकि घटना करीब दो बजे की है जबकि पुलिस को सूचना रात 10 बजे दी गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed