फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   डॉक्टर की पत्नी को फेसबुक पर भेजे अश्लील मैसेज

डॉक्टर की पत्नी को फेसबुक पर भेजे अश्लील मैसेज

Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
डॉक्टर की पत्नी को फेसबुक पर भेजे अश्लील मैसेज
डॉक्टर की पत्नी को फेसबुक पर भेजे अश्लील मैसेज
विज्ञापन


आईटी एक्ट केतहत अज्ञात में दर्ज हुई एफआईआर
बेली अस्पताल में तैनात हैं कर्नलगंज में रहने वाले सर्जन

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र में रहने वाले एक डॉक्टर की पत्नी को अश्लील मैसेज भेजे गए। डॉक्टर एक अस्पताल में तैनात हैं। पत्नी से जानकारी मिलने केबाद डॉक्टर ने इसकी शिकायत कर्नलगंज पुलिस से की। जिसके बाद आईटी एक्ट की विभिन्न धाराओं में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।

भुक्तभोगी डॉक्टर सर्जन हैं। उनकी पत्नी का फेसबुक पर अकाउंट है। पिछले दिनों फेसबुक पर ही उनकी एक व्यक्ति से दोस्ती हुई। आरोप है कि 22 फरवरी को रात करीब 11 बजे उसी व्यक्ति ने डॉक्टर की पत्नी के फेसबुक अकाउंट पर अश्लील मैसेज भेजे। अगले दिन दोपहर में डेढ़ बजे के करीब उसी व्यक्ति ने फिर से ऐसी ही हरकत की। इसके बाद वह लगातार रात करीब 8.30 बजे तक अश्लील मैसेज भेजता रहा। आरोप यह भी है कि उसने डॉक्टर की पत्नी के मोबाइल पर भी अश्लील मैसेज भेजे। परेशान होकर उन्होंने अपने पति को जानकारी दी। इसके बाद डॉक्टर ने कर्नलगंज थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। पुलिस ने उनकी तहरीर पर आईटी एक्ट केतहत एफआईआर दर्ज कर ली। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि फिलहाल अज्ञात में रिपोर्ट लिखी गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed