{"_id":"5a930d324f1c1b1d368bc6f8","slug":"61519586610-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खाक छानती रहीं पुलिस की टीमें, नहीं हाथ आया राजा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खाक छानती रहीं पुलिस की टीमें, नहीं हाथ आया राजा
Updated Mon, 26 Feb 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खाक छानती रहीं पुलिस की पांच टीमें, नहीं हाथ आया राजा
करछना में बुजुर्ग की हत्या का मामला, शातिर अपराधी भी है नामजद
48 घंटे बीतने के बाद भी पकड़ से दूर हैं आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। करछना में बुजुर्ग लालता प्रसाद पांडेय की हत्या के मामले में पुलिस रविवार को दिन भर खाक छानती रही, फिर भी उसके हाथ खाली ही रहे। राजा पांडेय समेत दो नामजद आरोपियों की तलाश में लगाई गईं क्राइम ब्रांच समेत पुलिस की पांच टीमें करछना से लेकर शहर भर में धूल फांकती रहीं। अफसर यही कहते रहे कि पुलिस कातिलों के बेहद करीब है और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
करछना के बीरपुर गांव के लालता प्रसाद पांडेय (62) की शुक्रवार रात घर के भीतर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लालता के बेटे मंगला की तहरीर पर शातिर अपराधी राजा पांडेय और जग्गू विश्वकर्मा के साथ ही आधा दर्जन अज्ञात लोगों के भी खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। राजा की तलाश के लिए पांच टीमें बनाई गई हैं। इनमें क्राइम ब्रांच की भी दो टीमें शामिल रहीं। सूत्रों की मानें तो क्राइम ब्रांच की एक टीम को तो घटना के बाद से करछना में ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। रविवार को करछना से लेकर शहर भर में पुलिस की टीमें दोनों नामजद आरोपियों की तलाश में जुटी रहीं। हालांकि उन्हें नाकामी ही हाथ लगी। अफसर दिन भर यही कहते रहे कि पुलिस कातिलों के बेहद करीब है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
राजा के करीबियों पर भी कसेगा शिकंजा
पुलिस सूत्रों की मानें तो राजा को की तलाश में नाकाम रहने वाली टीमें अब उसके करीबियों के सहारे उस तक पहुंचने की कोशिश में हैं। यही वजह है कि राजा के कई करीबियों पर भी पुलिस पैनी नजर रखने की तैयारी में है। उधर राजा के घरवाले घटना के बाद से ही फरार हैं।
विज्ञापन
शादी की वीडियो रिकॉर्डिंग खंगाल रही पुलिस
पुलिस सूत्रों की मानें तो राजा के करीबियों को चिह्नित करने के लिए पुलिस हाल ही में हुई एक शादी समारोह की वीडियो रिकॉर्डिंग देखने में जुटी है। दरअसल पता चला है कि शातिर अपराधी राजा पांडेय भी उस समारोह में शामिल हुआ था। ऐसे में पुलिस का मानना है कि उस समारोह की रिकॉर्डिंग देखने से राजा के करीबियों को चिह्नित करने में आसानी हो सकती है।
शहर में तो नहीं छिपा ?
सूत्रों की मानें तो पुलिस टीमों ने रविवार को राजा की तलाश में यमुनापार से लेकर शहर में भी छापेमारी की। इससे एक अनुमान यह भी लगाया जा रहा है कि राजा के शहर में भी छिपे होने की आशंका है। हालांकि इस बात में अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते रहे। एसपी यमुनापार ने बताया कि सच है कि राजा के करीबियों पर नजर रखने की तैयारी है। फिलहाल पुलिस उसकी तलाश में लगी है।