{"_id":"59b2c3b94f1c1bee7f8b5164","slug":"61504887737-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट आई लड़की को ले गए घर वाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट आई लड़की को ले गए घर वाले
Updated Fri, 08 Sep 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट आई लड़की को उठा ले गए परिजन
अधिवक्ता ने लड़की के पिता समेत कई के खिलाफ दर्ज कराई रिपोर्ट
इलाहाबाद। जार्जटाउन चौराहे के पास सात सितंबर को एक अधिवक्ता पर हमला कर अलीगढ़ से आई एक युवती को उठा लिया गया। लड़की के पिता के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कराया गया है। युवती प्रेम विवाह कर हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने आई थी।
अलीगढ़ के अतरौली थाना क्षेत्र के खत्री पाड़ा इलाके के रहने वाले राकेश की बेटी रश्मि (परिवर्तित नाम) ने भागकर दूसरे धर्म के लड़के से प्रेम विवाह किया था। राकेश इस शादी के खिलाफ थे। रश्मि लड़के साथ भागकर इलाहाबाद हाईकोर्ट में सुरक्षा की गुहार लगाने के लिए आई थी। एडवोकेट विकास श्रीवास्तव इस मामले को देख रहे हैं। उनका आरोप है कि सात सितंबर को रश्मि उनके जूनियर के साथ हाईकोर्ट आ रहीं थीं, तभी हमला कर दिया गया। हमला करने वाले रश्मि को उठा ले गए। एसओ जार्जटाउन पंकज सिंह ने बताया कि इस मामले में लड़की के पिता राकेश गुप्ता, वकील केके उपाध्याय तथा पांच छह अन्य लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।