फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शहजादे हत्याकांड के फरार आरोपियों पर कुर्की की तैयारी

शहजादे हत्याकांड के फरार आरोपियों पर कुर्की की तैयारी

Fri, 16 Feb 2018 01:56 AM IST
Updated Fri, 16 Feb 2018 01:56 AM IST
विज्ञापन
शहजादे हत्याकांड के फरार आरोपियों पर कुर्की की तैयारी
शहजादे हत्याकांड केफरार आरोपियों केघर कुर्की की तैयारी
विज्ञापन


आज न्यायालय में आवेदन दाखिल करेगी पुलिस
मुख्य आरोपी जैदी पर घोषित हुआ पांच हजार का इनाम

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। फूलपुर केप्रॉपर्टी डीलर और सपा कार्यकर्ता इम्तियाज अहमद उर्फशहजादे हत्याकांड केपांचों फरार आरोपियों पर अब कुर्की की कार्रवाई करने की तैयारी है। पुलिस शुक्रवार को इस संबंध में न्यायालय में आवेदन दाखिल करेगी। एसएसपी ने मामले केमुख्य आरोपी एहतेशाम उर्फजैदी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया है। उन्होंने बताया कि बाकी अन्य आरोपियों की तलाश में पुलिस टीमें लगी हैं।

बता दें कि फूलपुर में प्रॉपर्टी डीलर इम्तियाज अहमद उर्फजैदी की बीते 17 जनवरी को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने एहतेशाम जैदी, सत्तार, बिच्छी, शादाब और मनोज को नामजद करते हुए कुल छह लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें से एक अज्ञात था। जांच में लगी पुलिस ने बाद मेें अमेठी में तैनात हेड कांस्टेबल के बेटे संदीप को गिरफ्तार कर थाने भेजते हुए मामले केखुलासे का दावा किया था। बताया था कि इस मामले का मुख्य आरोपी जैदी है। उसने ही शहजादे केसभी दुश्मनों को साथ करते हुए इस पूरे मामले की साजिश रची थी। सभी आरोपी अब तक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसे में पुलिस अब उनकेखिलाफ कुर्की की कार्रवाई की तैयारी में है। इसकेतहत फूलपुर पुलिस 16 जनवरी को न्यायालय में 82 की कार्रवाई केलिए अर्जी देगी। फूलपुर एसओ सत्येंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार को इस संबंध में अनुमति केलिए अर्जी दाखिल की जाएगी।उधर मुख्य आरोपी जैदी पर पांच हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। एसएसपी आकाश कुलहरि ने बताया कि जैदी पर इनाम रखा गया है।बता दें कि जैदी केशस्त्र लाइसेंस निरस्त करने के लिए संस्तुति पहले ही हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed