{"_id":"59e25d534f1c1b7a548b7615","slug":"51508007251-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में एककी मौत, सात घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में एककी मौत, सात घायल
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसे में अधेड़ की मौत, सात घायल
सरायअकिल के कोटिया गांव के पास शनिवार सुबह हुई घटना
एक ही परिवार के लोग सुअर बेचने जा रहे थे सरायअकिल बाजार
अमर उजाला ब्युरो
नेवादा/पूरामुफ्ती।
सरायअकिल के कोटिया गांव के पास शनिवार सुबह तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। इसमें एक अधेड़ की मौत हो गई। घटना में मैजिक सवार सात अन्य घायल हो गए। सभी एक ही परिवार के थे। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पूरमुफ्ती के केशवपुर निवासी रामआसरे (50) पुत्र छोटेलाल का परिवार सुअर पालन का काम करता है। शनिवार को सरायअकिल पशु बाजार में सुअर बेचने के लिए रामआसरे ने गांव के प्रदीप कुमार (22) पुत्र लालजी की मैजिक बुक कर ली थी। मैजिक में उसके साथ परिवार के ही उल्ला (40) उसका भाई भैयालाल (35) पुत्रगण सम्पत, पप्पू (38) पुत्र रोशनलाल, संदीप (12) पुत्र शोभालाल, अभिषेक (12) पुत्र लल्लू तथा राजेंद्र (42) पुत्र मेलई सवार थे। रास्ते में सरायअकिल के कोटिया गांव के पास इलाहाबाद की तरफ जा रहा बालू लदे तेज रफ्तार ट्रक ने मैजिक में टक्कर मार दी। आमने-समाने की टक्कर में मैजिक सवार रामआसरे की मौके पर ही मौत हो गई जबकि ड्राइवर लालजी समेत सभी सातों लोग घायल हो गए। हादसा देख आसपास रहे लोग दौड़ पड़े। आननफानन सभी को बाहर निकालकर इमरजेंसी वाहन से स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना के बाद एसडीएम चायल अश्वनी कुमार श्रीवास्तव, सीओ एसएस ग्रोवर सर्किल के सभी थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया। हादसे से पीड़ित परिवारों में कोहराम मचा है।