फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   बहन ने भाइयों को बुलाया, पति को पिटवाया

बहन ने भाइयों को बुलाया, पति को पिटवाया

Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
Updated Tue, 10 Oct 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
बहन ने भाइयों को बुलाया, पति को पिटवाया
बहन ने भाइयों को बुलाया, पति को पिटवाया
विज्ञापन

पति और ससुर को किया घायल, ग्रामीणों ने बनाया बंधक
अमर उजाला ब्यूरो
बारा।
कौशाम्बी थाना क्षेत्र के बेलौहन का पुरवा गांव में रविवार देर रात बहन के फोन करने पर इलाहाबाद से कार से आए युवकों ने जमकर गदर काटी। बहन की ससुराल पहुंचते ही हमला बोल दिया। पति समेत ससुर और चचिया ससुर को घायल कर दिया। शोर मचाने पर ग्रामीणों ने तीन लोगों को बंधक बना लिया। पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हुआ। दोनों पक्षों की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
इलाहाबाद के झलवा (राजरूपपुर) की शांति देवी पुत्री बृजनारायण की शादी बेलौहन का पुरवा निवासी विक्रमादित्य से हुई है। रविवार को करवा चौथ पर्व पर देर शाम पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। इससे नाराज शांति देवी ने देर रात अपने मायके वालों को सूचना दे दी। रात करीब डेढ़ बजे इलाहाबाद से शांति देवी के भाई व अन्य परिवारीजन दो कार से आए और ससुरालियों पर हमला बोल दिया। विक्रमादित्य, उसके पिता विजय नारायण और चाचा अवधनारायण को मारपीट कर घायल कर दिया। शोर मचाने पर गांव के लोगों ने हमलावरों को घेर लिया। एक कार से चार हमलावर भाग निकले जबकि तीन को ग्रामीणों को पकड़कर बंधक बना लिया। इलाहाबाद से आए लोगों ने ही पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। इस पर 100 डॉयल पुलिस पहुंची। पूछताछ के बाद बंधक बने लोगों को वह थाना लेकर आई। शांति देवी की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ मामला लिखा गया। वहीं पति विक्रमादित्य की तहरीर पर पुलिस ने शांति देवी के मायके वालों के खिलाफ मामला दर्ज किया।
विज्ञापन



घंटों की पंचायत के बाद समझौता
देर रात बेलौहन का पुरवा गांव में कार से आए लोगों ने जमकर तांडव किया। शांति देवी के पति व ससुरालियों को बेरहमी से पीटा। इससे गांव में हड़कंप मच गया था। दोनों पक्षों की तहरीर पर मामला भी दर्ज हुआ। बाद में सोमवार दोपहर दोनों पक्षों ने प्रकरण में समझौता कर लिया। समझौता पत्र पुलिस को लिखित दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed