फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   युवक झुलसा

युवक झुलसा

Sat, 01 Jul 2017 07:03 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 07:03 PM IST
विज्ञापन
युवक झुलसा
मंझनपुर।
विज्ञापन

जिला कारागार कौशाम्बी में शनिवार की सुबह बंदीरक्षक बिजली के करंट की चपेट में आकर झुलस गया। सुबह जेल परिसर में लगी सर्च लाइट में आई खराबी को दुरुस्त कर रहा है। बंदीरक्षक की चीख सुन जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया। आनन-फानन बंदी रक्षक को जिला अस्पताल लाया गया। जहां उसका उपचार चल रहा है।

गाजीपुर जिले के पदुमपुर गांव का बृजेश यादव (30) पुत्र भरन यादव जिला कारागार कौशाम्बी में बंदीरक्षक है। बताया जा रहा है कि इन दिनों उसे परिसर में लगी सर्च लाइट को चलाने और बंद करने की जिम्मेदारी दी गई है। शुक्रवार रात एक टावर की सर्च लाइट खराब हो गई थी। सुबह वह सर्च लाइट में आई तकनीकी खराबी को ठीक कर रहा था। इसी दौरान अर्थ और फेस एक हो गया और फाल्ट से केबल में आग लग गई।
विज्ञापन


जब तक बंदीरक्षक कुछ समझ पाता करंट की चपेट में आकर झुलस गया। बंदीरक्षक की चीख सुन कारागार में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर जेलर के साथ साथी बंदीरक्षक भागकर पहुंचे और बृजेश को बचाते हुए आनन-फानन जिला अस्पताल ले गए। बंदीरक्षक का उपचार चल रहा है। जेलर राजीव सिंह ने बताया कि फाल्ट से हादसा हुआ है। बंदीरक्षक की हालत ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन



करंट से झुलसा बंदीरक्षक, हालत गंभीर
शनिवार की सुबह सर्च लाइट में आई खराबी को कर रहा था दुरूस्त
जिला अस्पताल में बंदी रक्षक का चल रहा इलाज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed