{"_id":"5bae3834867a557fec71d2aa","slug":"41538144308-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएमपी में बीए की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीएमपी में बीए की छात्रा से छेड़खानी, शिकायत
Updated Fri, 28 Sep 2018 07:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कॉलेज में सरेआम छात्रा का हाथ पकड़कर खींचा
सीएमपी की घटना, पीड़िता ने थाने में की शिकायत
जानकारी पर घरवाले केस दर्ज कराने को नहीं हुए राजी
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। जार्जटाउन थाना क्षेत्र स्थित सीएमपी डिग्री कॉलेज में शुक्रवार को कॉलेज परिसर में बीए की छात्रा से छेड़खानी की गई। यहां सरेआम कॉलेज के ही एक युवक ने बीए की छात्रा का हाथ पकड़कर उसे घसीटा। साथ ही विरोध पर गालीगलौच की। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की। हालांकि बाद में पहुंचे घरवालों ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। बैरहना निवासी युवती सीएमपी डिग्री कॉलेज में बीए की छात्रा है। रोज की तरह शुक्रवार को भी वह कॉलेज परिसर में ही थी। दोपहर तीन बजे के करीब वह सहेलियों के साथ कैंटीन में गई थी। इसी दौरान धूमनगंज निवासी युवक अपने साथियों के साथ पहुंचा और हाथ पकड़कर उसे घसीट लिया। विरोध पर गालीगलौच के साथ ही धमकी भी दी। इस पर पीड़िता के साथ ही उसकी सहेलियां भी खौफजदा हो गईं। इसी दौरान किसी ने सूचना दी तो 100 नंबर की पुलिस पहुंच गई। इसके बाद पीड़ित छात्रा को थाने पहुंचाया गया जहां उसने आपबीती सुनाई। कहा कि आरोपी युवक भी कॉलेज का छात्र है। वह कई दिनों से उसे परेशान कर रहा है। राह चलते फब्तियां कसता है। पुलिस ने तहरीर देने की बात कही लेकिन तभी पहुंचे छात्रा के बहन-बहनोई ने रिपोर्ट लिखाने से इंकार कर दिया। हालांकि उन्होंने पुलिस से यह जरूर कहा कि आरोपी को बुलाकर डांट-डपट दिया जाए। ताकि दोबारा वह इस तरह की हरकत न करे।