फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ताराचंद हॉस्टल में घुस दबंगे, छात्रों को पीटा

ताराचंद हॉस्टल में घुस दबंगे, छात्रों को पीटा

Sat, 02 Sep 2017 09:03 PM IST
Updated Sat, 02 Sep 2017 09:03 PM IST
विज्ञापन
ताराचंद हॉस्टल में घुस दबंगे, छात्रों को पीटा
ताराचंद हॉस्टल में घुसे दबंग, छात्रों को पीटा
विज्ञापन

छात्रों को हॉस्टल छोड़कर जाने की दी धमकी

अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
ताराचंद हॉस्टल में दबंगों ने घुसकर छात्रों से मारपीट की और उन्हें हॉस्टल छोड़कर जाने की धमकी दी। मारपीट में एक छात्र को चोट भी आई। मामले में मुकदमा दर्ज कराने के लिए छात्रों ने अज्ञात दबंगों के खिलाफ कर्नलगंज थाने में तहरीर दी है। चीफ प्रॉक्टर ने भी छात्रों के बीच पहुंचकर उन्हें आश्वस्त किया कि वे एकजुट होकर रहें। इविवि प्रशासन छात्रों के साथ है और इस मामले में अपने स्तर से कार्रवाई भी करेगा।

ताराचंद हॉस्टल में शुक्रवार को आधी रात आधा दर्जन दबंग शराब पीकर पहुंचे और ब्लॉक छह के कमरा नंबर 16, 17, 18 और 19 में रह रहे छात्रों की पिटाई शुरू कर दी। दबंगों ने धमकी दी कि छात्र हास्टल छोड़कर चले जाएंगे, वरना ठीक नहीं होगा। बताया जा रहा है कि इनमें से कुछ दबंगों का हॉस्टल वॉशआउट की कार्रवाई से पहले ताराचंद छात्रावास के कमरों पर कब्जा था। बाद में इन्हें बाहर कर दिया गया। नए आवंटन के लिए स्नातक द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्रों को ताराचंद में कमरे दिए गए हैं। दबंग हॉस्टल पर दोबारा कब्जा करना चाहते हैं और अब छात्रों को मारपीट और धमकाकर वहां से भगाना चाहते हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद चीफ प्रॉक्टर प्रो. रामसेवक दुबे शनिवार को हॉस्टल पहुंचे और सभी छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि वे एकजुट होकर रहें। किसी से डरने की जरूरत नहीं है। इविवि प्रशासन और पुलिस दोनों उनके साथ हैं। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed