फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फायरिंग करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

फायरिंग करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार

Tue, 01 May 2018 01:20 AM IST
Updated Tue, 01 May 2018 01:20 AM IST
विज्ञापन
फायरिंग करने का आरोपी सिपाही गिरफ्तार
सर्विस सेंटर में फायरिंग का आरोपी सिपाही गिरफ्तार
विज्ञापन

तेलियरगंज में हुई थी घटना, रिवॉल्वर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
शिवकुटी के तेलियरंगज स्थित कार सर्विस सेंटर में फायरिंग करने का आरोपी सिपाही सोमवार को गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस ने उसके पास से रिवॉल्वर व कारतूस भी बरामद किए हैं। तेलियरगंज में ग्रीनलैंड मोटर सर्विस सेंटर में रविवार सुबह 11.30 बजे की यहां गोविंदपुर निवासी जिम संचालक गुड्डू अहमद कार बनवाने आया था। उसका आरोप था वहां सलोरी निवासी पीएचक्यू में तैनात सिपाही रमेश तिवारी आया और रिवॉल्वर से फायर झोंक दिया। गनीमत रही कि निशाना चूक गया और गुड्डू हमले में बाल-बाल बच गया। आरोप है कि रमेश ने कुछ दिनों पहले गुड्डू से कार मांगी थी। बुकिंग के कारण असमर्थता जताने पर रमेश खुन्नस रखने लगा और इसी विवाद में इस घटना को अंजाम दिया। रविवार को हुई घटना की तस्वीरें सर्विस सेंटर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गईं थीं। गुड्डू की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सिपाही के खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की थी। प्रभारी शिवकुटी थाना घनश्याम निषाद ने बताया कि शनिवार को आरोपी सिपाही को मजार तिराहे के पास से भोर में पांच बजे गिरफ्तार कर लिया गया। वह कहीं भागने की फिराक में था। उसके पास से रिवॉल्वर और छह कारतूस बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed