{"_id":"59833c6e4f1c1b625e8b46a2","slug":"31501772910-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिवक्ता के साथ 34 हजार की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अधिवक्ता के साथ 34 हजार की लूट
Updated Thu, 03 Aug 2017 08:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिवक्ता के साथ 34 हजार की लूट
0 तीन बदमाशों ने पिस्टल सटाकर वारदात को दिया अंजाम
इलाहाबाद। कर्नलगंज थाना क्षेत्र के म्योराबाद चौराहे के पास बाइक सवार तीन बदमाशों ने एक अधिवक्ता को पिस्टल सटाकर 34 हजार रुपये लूट लिए। उनका एटीएम कार्ड, मोबाइल नंबर तथा आईकार्ड भी बदमाश छीन ले गए। घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मूल रूप से बस्ती के रहने वाले रमेश चंद्र पाठक हाईकोर्ट में अधिवक्ता हैं। 30 जुलाई की रात करीब डेढ़ बजे म्योराबाद चौराहे से वह घर जा रहे थे। चौराहे से थोड़ा आगे बढ़ते ही बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनकी बाइक रोक दी और पिस्टल सटाकर पर्स छीन लिया। पर्स में 34 हजार रुपये, सेंट्रल बैंक का एटीएम कार्ड, अधिवक्ता आईकार्ड था। इसके अलावा बदमाश उनका मोबाइल भी छीन ले गए। एक अगस्त को अधिवक्ता ने फोन कर पुलिस को इस बात की जानकारी दी। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट बुधवार रात दर्ज कर जांच की जा रही है। उसी रात इलाके से एक लावारिस बाइक भी मिली है। उसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है कि कहीं इसी बाइक से तो वारदात को अंजाम नहीं दिया गया। ब्यूरो