फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोबाइल न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान

मोबाइल न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
मोबाइल न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान
मोबाइल न मिलने पर 11वीं की छात्रा ने दी जान
विज्ञापन

कमरे में फांसी के फंदे पर लटकी मिली, खुल्दाबाद की घटना
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। खुल्दाबाद थाना क्षेत्र में रहने वाली 11वीं की छात्रा ने सोमवार रात फांसी लगाकर जान दे दी। मोबाइल फोन खरीदने के लिए रुपये न मिलने से वह नाराज थी। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। उधर, छात्रा के इस कदम से घरवाले स्तब्ध हैं।

सुरेश कुमार खुल्दाबाद थाना क्षेत्र के प्रेमनगर मोहल्ले में रहते हैं। उनकी बेटी कामिनी(17) गुरुद्वारा पब्लिक स्कूल में 11वीं की छात्रा थी। वह तीन बहनों व एक भाई में दूसरे नंबर की थी। पिता सुरेश रेलवे में गैंगमैन हैं और इन दिनों उनकी तैनाती मनौरी स्टेशन पर है। रोज की तरह घरवाले सोमवार रात खाना खाकर सो गए। रात करीब 12 बजे पिता सुरेश ड्यूटी करके घर लौटे। इस दौरान कामिनी के न दिखने पर वह उसकी तलाश करने लगे। नीचे न मिलने पर वह दूसरे तल पर बने कमरे में पहुंचे। यहां का नजारा देख उनके होश उड़ गए। कामिनी फांसी पर लटकी हुई थी। उनकी चीख सुनकर घर के अन्य लोग भागकर ऊपर पहुंचे। घरवालों ने कामिनी को फंदे से नीचे उतारा लेकिन, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी जमा हो गए। सूचना पर सुबह पुलिस पहुंची और घरवालों से पूछताछ के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, परिवारवालों ने बताया कि कामिनी काफी दिनों से अपनी दादी लच्छो देवी से महंगा मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांग रही थी। दादी के रुपये न देने पर वह नाराज थी। माना जा रहा है कि इसी से नाराज होकर उसने आत्मघाती कदम उठा लिया। उसके इस कदम से घर में कोहराम है। पिता और भाई-बहनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed