फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दारू-मुर्गा की दावत में युवक को गोली मारी

दारू-मुर्गा की दावत में युवक को गोली मारी

Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
दारू-मुर्गा की दावत में युवक को गोली मारी
000संशोधित
विज्ञापन


जुए के झगड़े में मार दी युवक को गोली
-मेजा इलाके में घटना, जेल से छूटा था कत्ल का आरोपी, बगीचे में शराब पीकर खेल रहे थे जुआ, तीन बंदी
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के मेजा इलाके में शुक्रवार रात बगीचे में शराब पीकर जुआ खेलने के दौरान हुए झगड़े में एक युवक कुंवर सिंह मलहा को गोली मार दी गई। सीने पर गोली धंसने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ महीने पहले हत्याकांड में जेल से छूटा है। घटना के बाद से फरार तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया। एक नामजद आरोपी समेत तीन लोगों को पुलिस ने पकड़ लिया है।
30 वर्षीय कुंवर सिंह मलहा उपरौड़ा के पास शिवबख्श का पूरा गांव निवासी जटाशंकर मलहा का पुत्र है। करीब तीन साल पहले उपरौड़ा गांव में मल्लू मलहा की हत्या की वारदात में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर रिहा हुआ था। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार रात वह कुछ लोगों के साथ सिरसा कस्बे के निकट लुल्ली का बाग में शराब पीने के बाद जुआ खेल रहा था। वहां उनके बीच जुए में जीत-हार को लेकर झगड़ा हो गया। कुंवर को गोली मार दी गई। उसके सीने पर गोली धंसी। वहां से गुजर रहे किसी राहगीर ने फायरिंग की आवाज सुनी तो शोर मचाया। आसपास के लोग आए और सिरसा चौकी की पुलिस पहुंची। कुंवर को पहले रामनगर सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में उपरौड़ा गांव के राजन यादव, झल्लर निषाद और सिरसा के कुल्लू के खिलाफ केस लिखा गया। सीओ मेजा उमेश शर्मा और थाना प्रभारी शिवसागर पांडेय ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन

000000
तीन हुए गिरफ्तार, 99 हजार बरामद
पुलिस ने नामजद आरोपी झल्लर को गिरफ्तार किया तो उसने पूछताछ में कल्लू के भाई रोहन केशरी समेत मनोज का भी नाम घटना में बताया। पुलिस ने उन दोनों को भी पकड़ लिया। रोहन के कब्जे से जुए के 99 हजार रुपये बरामद हुए। झल्लर ने बताया कि जुए के झगडे़ में राजन यादव ने कुंवर को गोली मारी थी। उधर राजन के भाई रामसागर यादव ने शासन को पत्र भेजकर भाई को फर्जी फंसाने और उसके नाबालिग बेटे को जबरन हिरासत में लेने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed