फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से झांसा देकर खरीदा एक लाख का सोना

व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से झांसा देकर खरीदा एक लाख का सोना

Thu, 11 Apr 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से झांसा देकर खरीदा एक लाख का सोना
व्यवसायी के क्रेडिट कार्ड से झांसा देकर खरीदा सोना
विज्ञापन

एक लाख रुपये की लगाई चपत, धूमनगंज थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। शातिर जालसाजों ने एक व्यवसायी को झांसा देकर उसके क्रेडिट कार्ड के जरिए करीब एक लाख रुपये के सोने की ऑनलाइन खरीदारी कर डाली। मोबाइल पर मैसज आने पर भुक्तभोगी को जालसाजी का पता चला। उसने धूमनगंज थाने में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। मुंडेरा निवासी विवेक केसरवानी टेंट कारोबारी हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनके पास एक बैंक का क्रेडिट कार्ड है। इसे वह बंद कराना चाहते थे। मंगलवार को उनके मोबाइल पर फोन आया। उसने खुद को बैंककर्मी बताते हुए कार्ड से जुड़ी जानकारी मांगने लगा। विवेक के शक करने पर उसने कार्ड के पीछे लिखा नंबर भी बता दिया। इस पर यकीन करके विवेक ने उसे ओटीपी एवं तीन अंकों का गोपनीय नंबर बता दिया। विवेक के मुताबिक मंगलवार सुबह उनके मोबाइल पर कुल एक लाख रुपये निकाल लिए जाने का मैसेज आया। बैंक में पता करने पर मालूम चला कि इस रकम से ऑनलाइन सोने के आभूषण खरीदे गए हैं। यह सुनकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने धूमनगंज थाने पहुंचकर पुलिस को अपने साथ हुई जालसाजी के बारे में बताया। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed