{"_id":"5b410e854f1c1b08278b52a9","slug":"201530990213-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे की जगह सीसीसी परीक्षा देते पकड़ा गया युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे की जगह सीसीसी परीक्षा देते पकड़ा गया युवक
Updated Sun, 08 Jul 2018 12:33 AM IST
विज्ञापन
दूसरे की जगह सीसीसी परीक्षा देते पकड़ा गया युवक
सिविल लाइंस में यूपीटेक केंद्र में चल रही थी परीक्षा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। सिविल लाइंस स्थित यूपीटेक केंद्र पर दूसरे के स्थान पर सीसीसी परीक्षा देते एक युवक पकड़ा गया। उसके खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे गिरफ्तार भी कर लिया।
सिविल लाइंस पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को सिविल लाइंस में संगम पैलेस स्थित यूपीटेक केंद्र में सीसीसी परीक्षा चल रही थी। इसी दौरान एक परीक्षार्थी की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। पूछताछ किए जाने पर वह हड़बड़ा गया। पहले तो वह टरकाता रहा लेकिन सख्ती से पूछताछ में सच्चाई उगल दी। तब पता चला कि वह दूसरे के स्थान पर परीक्षा दे रहा है। पूछताछ में युवक ने बताया कि उसका नाम कुलदीप कुमार पुत्र राजबहादुर है और वह सोरांव थाना क्षेत्र के गद्दोपुर का रहने वाला है। बताया कि वह पुष्पेंद्र यादव पुत्र बृजकिशोर नाम के परींक्षार्थी की जगह परीक्षा में बैठा था। केंद्र प्रबंधन ने सूचना दी तो डायल 100 पुलिस पहुंच गई जिसके बाद आरोपी को उसके हवाले कर दिया गया। इसके बाद आरोपी को थाने ले जाया गया। देर शाम गोरखपुर के कैंट थाना क्षेत्र के रहने वाले सीसीसी परीक्षा अधीक्षक हरिशंकर राय की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
बर्बाद कर लिया करियर
पुलिस की मानें तो पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि वह एक परिचित के कहने पर पुष्पेंद्र की जगह परीक्षा देने को तैयार हुआ था। उसने यह भी बताया कि हाल ही में उसने एक भर्ती परीक्षा भी पास की थी। पुलिसवालों से उसने यह भी कहा कि एक गलती की वजह से उसका करियर बर्बाद हो गया।