फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शादी का वादा कर होटल में किया दुष्कर्म

शादी का वादा कर होटल में किया दुष्कर्म

Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 28 Jan 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
शादी का वादा कर होटल में किया दुष्कर्म
शादी का वादा कर होटल में किया दुष्कर्म
विज्ञापन

बाद में किया इनकार तो डेढ़ साल बाद लिखाई रिपोर्ट
इलाहाबाद। सिविल लाइंस में एक युवती ने 25 जनवरी को अपने ही दोस्त के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज करा दी। उसका आरोप था कि दोस्त ने शादी का वादा कर डेढ़ साल पहले उससे होटल में दुष्कर्म किया था। बाद में वह वादे से मुकर गया। पुलिस का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
कुशीनगर की रहने वाली एक युवती सिविल लाइंस में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही थी। इसी दौरान गोरखपुर के रहने वाले अविनाश कुमार से उसकी दोस्ती हो गई। अविनाश भी यहां तैयारी के लिए आया था। दोनों में दोस्ती हो गई। अविनाश ने उससे शादी का वादा किया और 22 जुलाई 2016 को उसे सिविल लाइंस के एक होटल ले गया। उसे नशीला पदार्थ खिलाकर रात भर उसके साथ दुष्कर्म किया। युवती का आरोप था कि अविनाश ने उससे शादी का वादा किया था इसलिए वह चुप रही। उधर उस घटना के बाद अविनाश ने धीरे धीरे उससे किनारा करना शुरू कर दिया। कुछ दिन पहले उसने साफ इनकार कर दिया कि शादी नहीं करेगा। इसके बाद युवती दो दिन पहले एसएसपी से मिली। उनके आदेश पर अविनाश के खिलाफ सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया। इंस्पेक्टर शिवमंगल सिंह ने बताया कि वादी और आरोपी को थाने बुलाया गया है। बयान के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


नर्स ने दर्ज कराई छेड़खानी और धमकी की रिपोर्ट
इलाहाबाद। शाहगंज स्थित डफरिन अस्पताल की एक नर्स ने अपने ही एक परिचित के खिलाफ छेड़खानी, मारपीट और धमकी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसओ शाहगंज गजानंद चौबे ने बताया कि नर्स ने शिक्षा निदेशालय के कर्मचारी पुष्पेंद्र सिंह उर्फ सुमित के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। नर्स और पुष्पेंद्र लंबे समय से एक दूसरे को जानते हैं। नर्स ने कुछ दिन पहले अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र दिया कि पुष्पेंद्र अक्सर घर पर आकर उसके साथ मारपीट करता है और धमकी देता है। लगातार छेड़खानी से वह तंग आ चुकी है। 15 दिसंबर को पुष्पेंद्र अपने दोस्त यश साहू के साथ आया और गाली गलौज करते हुए छेड़खानी की। उसने मोबाइल फोन पटक कर तोड़ दिया। रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed