फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   दुकान कब्जाने के लिए अतीक के गुर्गे ने की फायरिंग

दुकान कब्जाने के लिए अतीक के गुर्गे ने की फायरिंग

Wed, 16 Aug 2017 08:19 PM IST
Updated Wed, 16 Aug 2017 08:19 PM IST
विज्ञापन
दुकान कब्जाने के लिए अतीक के गुर्गे ने की फायरिंग
दुकान कब्जाने के लिए अतीक के गुर्गों ने की फायरिंग
विज्ञापन

राजू पाल हत्याकांड में भी आरोपी है एजाज अख्तर
मौके से चार गिरफ्तार, पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई भुक्तभोगी ने
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। अतीक के गुर्गों की गुंडई कम होने का नाम नहीं ले रही है। 15 अगस्त को दिनदहाड़े दुकान पर कब्जे के लिए युवक पर गोलियां चलाई गईं। उसे रायफल और तमंचे की बट से पीटा भी गया। युवक गाड़ी से कूदकर पेड़ के पीछे छिप गया। तब तक सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। राजू पाल हत्याकांड में आरोपी एजाज तीन लड़कों समेत चार को गिरफ्तार कर लिया गया। एजाज की तलाश में दबिश दी जा रही है।

भरेठा धूमनगंज के रहने वाले मो. सादान की हैप्पी होम के पास एक बड़ी दुकान है। सादान के मुताबिक राजू पाल हत्याकांड में आरोपी एजाज काफी समय से उस पर कब्जा करने के फिराक में था। उसने अपने बेटों के माध्यम से कई बार धमकी भी दिलवाई। 15 अगस्त की सुबह करीब 11 बजे वह दुकान की ओर जा रहा था। उसी समय उसे एजाज और उसके लोगों ने घेर लिया और गाड़ी पर गोलियां बरसाने लगे। सादान गाड़ी से कूदकर भागा तो उसे पकड़ लिया और रायफल व कट्टे की बट से जमकर मारा पीटा। धमकी दी कि दुकान छोड़ो नहीं तो जान से मार दिया जाएगा। वह किसी तरह उनके चंगुल से छूटा और एक पेड़ के पीछे छिपकर जान बचाई। उसी समय उसने मोबाइल से कंट्रोल रूम को कॉल कर दी। कुछ ही देर में पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके से एजाज के बेटे सैफी, जैद, फहीम और अनस पकड़ लिए गए। एजाज शाहिद, जसीम तथा नकसूद का बेटा मौके से भाग निकले। इंस्पेक्टर एके त्यागी ने बताया कि बचे आरोपियों की तलाश की जा रही है। एजाज अतीक अहमद का करीबी है और राजू पाल हत्याकांड में आरोपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed