{"_id":"5966499a4f1c1bfa5b8b4746","slug":"201499875738-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एजेंसी का सवा लाख हड़प लिया, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एजेंसी का सवा लाख हड़प लिया, रिपोर्ट दर्ज
Updated Wed, 12 Jul 2017 09:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डिस्ट्रीब्यूटर का सवा लाख हड़प लिया, रिपोर्ट दर्ज
इलाहाबाद। कर्नलगंज के कटरा इलाके में एक डिस्ट्रीब्यूटर का सवा लाख रुपया उन्हीं के नौकर ने उड़ा दिए। तमाम दुकानदारों से पैसे लेने के बाद उसने एजेंसी में नहीं जमा किया। रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
पुराना कटरा के रहने वाले पंकज जायसवाल के पास कई कंपनियों की डिस्ट्रीब्यूटरशिप है। उनकी एजेंसी में मुट्ठीगंज का रहने वाला प्रदीप यादव काफी समय से काम कर रहा है। व्यापारियों से पैसे लेकर एजेंसी में जमा करना प्रदीप के जिम्मे था। आरोप है कि प्रदीप ने 12 अप्रैल से लेकर 30 अप्रैल तक के करीब सवा लाख रुपये व्यापारियों से वसूले लेकिन एजेंसी में नहीं जमा किया। जुलाई में जब हिसाब चेक किया गया तो पता चला कि सवा लाख गायब हैं। प्रदीप से पूछताछ की गई लेकिन वह रुपये देने को तैयार नहीं हुआ। इंस्पेक्टर कर्नलगंज अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि प्रदीप के खिलाफ अमानत में खयानत का मुकदमा दर्ज किया गया है।