फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   शव की शिनाख्त, हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज

शव की शिनाख्त, हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज

Thu, 31 May 2018 02:00 AM IST
Updated Thu, 31 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
शव की शिनाख्त, हत्या के आरोप में एफआईआर दर्ज
शव की शिनाख्त, हत्या के आरोप में एफआईआर
विज्ञापन

मुठ्ठीगंज पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट

इलाहाबाद। थाना कीटगंज के नए यमुना पुल के पास कल मिले अज्ञात युवक के शव की शिनाख्त शैलेंद्र पुत्र श्रीनाथ निवासी मालवीय नगर के तौर पर हुई है। शव के शिनाख्त होने के साथ ही परिजनों ने मुठ्ठीगंज थाने में हंगामा करना शुरु कर दिया। उन्होंने एक महिला एवं उसके पति पर हत्या कराने का आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी। मृत युवक के पिता श्रीनाथ के मुताबिक शैलेंद्र घर से बिना बताए 26 मई से लापता था। कल उसका शव मिलने के बाद परिवार की आशंका सच साबित हुई। परिवार के लोगों का कहना है कि थाना मुठ्ठीगंज निवासी एक महिला ने शैलेंद्र से संबंध बनाए हुए थे। वह उससे रुपये एठेंती थी। इसका विरोध करने पर वह शैलेंद्र के साथ कुछ दिनों के लिए गायब हो गई। इसकी शिकायत जब एसएसपी से की गई तब वह दोनों वापस आ गए। इस काम में महिला का साथ उसका पति भी देता था। शैलेंद्र के परिजनों का आरोप है कि महिला ने अपने पति के साथ मिलकर शैलेंद्र की हत्या कर दी। महिला ने शैलेंद्र की बहन को फोन पर बताया कि शैलेंद्र से वह नए पुल पर मिलने गई थी। उधर, शव की शिनाख्त शैलेंद्र के तौर पर होने के बाद उसके घर में कोहराम मच गया। देर शाम हो जाने की वजह से पुलिस उसका पोस्टमार्टम अभी नहीं करा सकी है। देर रात को पुलिस ने एफआईआर लिख लिया। एसओ मुठ्ठीगंज के मुताबिक मृतक के पिता की तहरीर पर महिला एवं उसके पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed