{"_id":"5a11e8794f1c1b8e698bca47","slug":"171511123065-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक से लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रैवेल्स एजेंसी संचालक से लूट
Updated Mon, 20 Nov 2017 01:54 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रैवेल एजेंसी संचालक से नगदी और चेन लूटी
-बस ड्राइवरों ने घेरा तो बाइक छोड़कर भागे तीन बदमाश
हंडिया/सैदाबाद (ब्यूरो)। बदमाशों ने रविवार रात हंडिया इलाके में भेस्की के निकट जीटी रोड पर ट्रैवेल एजेंसी संचालक आलमगीर को बाइक से सड़क किनारे खींचा और गले से सोने की चेन तथा जेब से नगदी लूट ली। तभी वहां पहुंचे बसों के ड्राइवरों ने खदेड़ा तो बदमाश बाइक लावारिश छोड़कर भाग गए।
किशोरा गांव निवासी आलमगीर नवाब ट्रैवेल्स एजेंसी के संचालक हैं। उनकी एजेंसी में दो बस समेत कई अन्य गाड़ियां चलती हैं। उनकी सभी गाड़ियां भेस्की स्थित पंप पर डीजल भराती हैं। रविवार रात आठ बजे बस ड्राइवरों से बात करने के बाद आलमगीर डीजल के पैसों का भुगतान करने के लिए बाइक पर भेस्की के लिए रवाना हो गए। वह बगहा रेलवे क्रासिंग से गुजर रहे थे तभी बाइक सवार तीन बदमाश उनके बगल में आ गए। लुटेरों की आशंका होने पर आलमगीर ने बाइक की रफर बढ़ा दी। वे भेस्की में पेट्रोल पंप के निकट पहुंचे तभी बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक सामने लगा दी। फिर उन्हें बाइक से सड़क किनारे खींच ले गए। उनके पैर पर डंडे से वार करने के बाद बदमाशों ने गले से मोटी चेन और जेब से 20 हजार रुपये छीन लिए। तभी आलमगीर की बसें लेकर ड्राइवर वहां पहुंच गए। छीनाझपटी होती देख बसों से उतरकर ड्राइवरों ने लुटेरों को दौड़ाया तो वे बाइक छोड़कर फरार हो गए। बाइक लेकर आलमगीर और ड्राइवर ने थाने जाकर शिकायत की। पुलिस बरामद बाइक के रजिस्ट्रेशन नंबर के सहारे बदमाशों का पता लगाने में जुटी है।