फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कारोबारी की तिजारी से उड़ा दी नगदी-गहने

कारोबारी की तिजारी से उड़ा दी नगदी-गहने

Wed, 13 Sep 2017 08:07 PM IST
Updated Wed, 13 Sep 2017 08:07 PM IST
विज्ञापन
कारोबारी की तिजारी से उड़ा दी नगदी-गहने
कारोबारी के घर में तिजोरी से उड़ाया 14 लाख का माल
विज्ञापन

0 त्रिपौलिया में मंगलवार रात घटना, बुजुर्ग मुगन पहलवान सोते रह गए
0 तिजोरी तोड़ आठ लाख नगद और छह लाख के जेवर ले गए चोर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। शहर कोतवाली इलाके में बताशा मंडी के पास त्रिपौलिया में बदमाशों ने मंगलवार रात मुगुन पहलवान नाम से चर्चित बुजुर्ग कारोबारी रमेशचंद्र मिश्र के घर में घुसकर तिजोरी तोड़ी और नगदी तथा गहने समेत करीब 14 लाख रुपये का माल उड़ा दिया। सुबह नींद खुलने पर उन्हें चोरी का पता चला तो परिजनों को बताया। इसके बाद खबर पाकर कोतवाली पुलिस वहां पहुंची लेकिन चोरों का पता लगाने के लिए सही छानबीन नहीं की जिससे व्यापारियों में नाराजगी रही।
त्रिपौलिया में पूजा सामग्री प्रतिष्ठान और पांडेय हाट के मालिक अजय मिश्रा के पिता हैं मुगुन पहलवान। वह परिजनों से अलग बगल के अलग मकान में रहते हैं। मकान के पीछे गोशाला है। मुगुन पहलवान के कमरे का एक दरवाजा गोशाला की तरफ खुलता है। रात में बदमाश गोशाला की तरफ से चहारदीवारी फांदकर उनके कमरे में घुस गए। अनुमान है कि चोरों ने मुगुन पहलवान पर कोई स्प्रे डाल दिया था जिससे वह सोते रह गए। तिजोरी का लॉकर तोड़कर चोरों ने आठ लाख रुपये नगद तथा करीब 14 लाख रुपये के जेवर बटोर लिए। सुबह बुजुर्ग मुगुन की नींद खुली तो तिजोरी खुली देख वह सन्न रह गए। उन्होंने बेटे अजय मिश्र को बताया तो 100 नंबर पर सूचना दी गई। कोतवाली पुलिस भी आ गई। पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया लेकिन चोरों का फिंगर प्रिंट समेत दूसरे सुबूत जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम या डॉग स्कवायड को नहीं बुलाया। ऐसे में फिलहाल बदमाशों का सुराग नहीं मिल सका। हालांकि माना जा रहा है कि घटना में स्थानीय अराजक तत्वों का हाथ हैं।
विज्ञापन

0000000
मुंडेरा में भी घर में घुसकर चोरी
-धूमनगंज इलाके के चक मुंडेरा कैलाशपुरी में भी बदमाशों ने बृजेश कुमार सिंह के घर में घुसकर हाथ साफ कर दिया। नौ सितंबर की घटना में मंगलवार को बृजेश ने धूमनगंज थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ दीवार फांदकर घर में घुसने के बाद मोबाइल फोन और 10 हजार रुपये चोरी का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed