{"_id":"5a034b394f1c1b79548bbed0","slug":"161510165305-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक की हत्या, सड़क पर फेंका शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक की हत्या, सड़क पर फेंका शव
Updated Wed, 08 Nov 2017 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
युवक की हत्या के बाद सड़क पर फेंका शव
हनुमानगंज (ब्यूरो)। सरायइनायत इलाके के अमरसापुर गांव के पास बुधवार सुबह राहगीरों ने सड़क किनारे युवक का शव देखा तो सन्न रह गए। खबर फैली तो वहां भीड़ जुटने लगी। सूचना पाकर सरायइनायत थाने की पुलिस भी पहुंच गई। शव के निरीक्षण से पुलिस इस नतीजे पर पहुंची कि मारा गया युवक लगभग 30 वर्ष का था। युवक के चेहरे पर जख्म था। माथे और गले पर भी खून लगा था। शरीर पर अंडरवियर और बनियान थी। पास में ही प्लास्टिक की छोटी बाल्टी भी पड़ी थी। मौके पर सीओ फूलपुर रत्नेेश सिंह भी आ गए। पुलिस का अनुमान है कि युवक को कहीं और मारने के बाद शव वहां लाकर फेंका गया था। वहां भीड़ जुटी लेकिन मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव को सीलकर चीरघर में रखने के साथ ही सभी थानों और पड़ोसी जनपद की पुलिस को भी इस बारे में सूचना दी।