{"_id":"5d167bde8ebc3e3c81678b5f","slug":"15617545706-meerganj-news77","type":"story","status":"publish","title_hn":"गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देकर गर्भपात कराने का बनाया दबाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
गलत अल्ट्रासाउंड रिपोर्ट देकर गर्भपात कराने का बनाया दबाव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फतेहगंज पश्चिमी। अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक ने गलत रिपोर्ट देकर गर्भ में शिशु की मौत बताकर परिवार के होश उड़ा दिए। गर्भवती का इलाज कर रही महिला डॉक्टर ने रिपोर्ट को सही ठहराते हुए पति पर पत्नी को गर्भपात कराने को दबाव डाला। बाद में जब बरेली में अल्ट्रासाउंड कराया गया तो रिपोर्ट नार्मल आई।
गांव पंथरा निवासी नेत्रपाल की गर्भवती पत्नी का इलाज कस्बे की एक महिला डॉक्टर के यहां चल रहा है। 19 जून को वह पत्नी को दिखाने पहुंचे तो डॉक्टर ने बच्चे की स्थित जानने के लिए अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। नेत्रपाल ने उनकी सलाह पर कस्बा के ही एक सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया, जहां रिपोर्ट निगेटिव दी गई। महिला डॉक्टर ने गर्भ में बच्चे को मृत बताकर पत्नी की जान को खतरा बताते हुए तुरंत गर्भपात कराने का दबाव बनाया। चार हजार खर्च भी बता दिया। नेत्रपाल को भरोसा नहीं हुआ तो वह कुछ देर में आने की बात कहकर चले आए। फिर उन्होंने बरेली के एस सेंटर पर अल्ट्रासाउंड कराया तो रिपोर्ट नार्मल आई। बच्चा जीवित था। जब इस रिपोर्ट के बारे में कस्बा स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक को बताया तो वह उल्टा हड़काने लगा। किसी को नहीं बताने की हिदायत दी। नेत्रपाल ने फतेहगंज पश्चिमी थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो