फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कमरे के भीतर मिला बुर्जग का शव

कमरे के भीतर मिला बुर्जग का शव

Thu, 20 Jun 2019 01:44 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 20 Jun 2019 01:44 AM IST
विज्ञापन
कमरे के भीतर मिला बुर्जग का शव
घर में बंद मिली बुर्जुग की लाश
विज्ञापन

दो दिन पहले हो चुकी थी मौत, दरवाजा तोड़कर निकाला गया शव

प्रयागराज। मम्फोर्डगंज में शिवाजी पार्क के पास रहने वाले एक बुर्जुग पीसी तिवारी 65 वर्ष अपने घर में मृत अवस्था में पाए गए। कमरा भीतर से बंद था। बदबू आने के बाद पड़ोसियों ने पुलिस को बताया, जिसके बाद पहुंची पुलिस ने दरवाजा खोलकर शव को बाहर निकाला। बुर्जुग घर में अकेले ही रहा करते थे। पुलिस के मुताबिक प्रकाशचंद्र तिवारी काफी पहले आगरा में रहकर चमड़े का कारोबार करते थे। उनका एक पुत्र नोएडा में किसी प्राइवेट संस्थान में काम करता है। वे अकेले ही अपने तीन कमरे वाले घर में रहते थे। अकेलेपन की वजह से वह बेतहाशा शराब पीते थे। पड़ोसियों का कहना है कि शराब का लती होने की वजह से कई-कई दिनों तक वह बाहर नहीं निकलते थे। शिवाजी पार्क के पास रहने वाले सुरेश ने कुछ दिन पहले उनको बाहर देखा था, उसके बाद वे किसी को नहीं दिखाई पड़े। शाम करीब साढ़े सात बजे उनके कमरे से कुछ अलग से दुर्गंध आने से लोगों को कुछ शंका हुई तब उन्होंने पुलिस को सूचना दी। थोड़ी देर में इंस्पेक्टर अनूप सिंह पुलिस फोर्स केसाथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस के खटखटाने के बाद भी दरवाजा नहीं खुला तब पुलिस ने दरवाजा तोड़ा। अंदर उनकी लाश पड़ी हुई थी। इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने अत्याधिक शराब पीने की वजह से मौत की संभावना जताई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे चीरघर भिजवा दिया है।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed