फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   हर्ष फायरिंग के तीन आरोपियों डाली सरेंडर अर्जी

हर्ष फायरिंग के तीन आरोपियों डाली सरेंडर अर्जी

Sat, 15 Jun 2019 01:17 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:17 AM IST
विज्ञापन
हर्ष फायरिंग के तीन आरोपियों डाली सरेंडर अर्जी
हर्ष फायरिंग के तीन आरोपियों ने डाली सरेंडर अर्जी
विज्ञापन


करेली में हुई थी घटना, किशोर की हुई थी मौत
छह आरोपियों पर दर्ज हुई है नामजद रिपोर्ट

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। करेली में हर्ष फायरिंग के दौरान किशोर की मौत के मामले के तीन नामजद आरोपी कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक मेें हैं। शुक्रवार को उन्होेंने इस संबंध में अपने वकील के माध्यम से अर्जी दी है। उधर नामजद आरेापियों की तलाश में पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

करेली के निहालपुर में 11 जून की रात 12 बजे के करीब यह घटना हुई थी। निहालपुर निवासी मो. शाहिद उर्फ अफजाल ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पड़ोसी के घर शादी का कार्यक्रम चल रहा था। जिसमें मोहल्ले के ही कुछ लड़के शामिल थे। इसी दौरान उन युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। जिसमें एक गोली छत पर खड़े उसके मेमेरे भाई मो. दाऊ को लग गई। अस्पताल ले जाने पर उसे गंभीर हालत में रेफर कर दिया गया जिसके बाद परिजन उसे लेकर पीजीआई चले गए। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में राजू बड़ई, भय्या, हमजा, अजहर, खबरी व माजिद के साथ ही उनके साथियों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। सूत्रों ने बताया कि इनमें से मो. निसाफ उर्फ राजू, अफाक उर्फ भय्या व मो. आसिफ उर्फ खबरी ने कोर्ट में सरेंडर अर्जी डाली है। शुक्रवार को उन्होंने कोर्ट के समक्ष अपने वकील के माध्यम से अर्जी दी। उधर पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है। कुल चार टीमें उनकी तलाश में अलग अलग जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। इंस्पेक्टर विनीत सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed