फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सरेराह छात्र पर हमला कर लूट ले गए बाइक-मोबाइल

सरेराह छात्र पर हमला कर लूट ले गए बाइक-मोबाइल

Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 15 Jun 2019 01:16 AM IST
विज्ञापन
सरेराह छात्र पर हमला कर लूट ले गए बाइक-मोबाइल
सरेराह छात्र पर हमला कर बाइक-मोबाइल लूटा
विज्ञापन


नैनी में जेल मोड़ पर वारदात, आरोपी फरार
तमंचे की बट से हमला कर फोड़ दिया सिर

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। नैनी में सरेराह एक छात्र पर हमला कर आरोपी युवक उसकी बाइक व मोबाइल लूट ले गए। इससे पहले तमंचे की बट से हमला कर उसका सिर फोड़ दिया और जमकर पिटाई भी की। छात्र की तहरीर पर दो नामजद समेत चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। हालांकि अब तक किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जा सका है।

मूल रूप से रीवा का रहने वाले मृत्युंजय सिंह खरकौनी नैनी में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करता है। उसका आरोप है कि तीन दिन पहले वह रात 9.30 बजे के करीब जेल मोड़ के पास बाइक से जा रहा था। इसी दौरान किसी की कॉल आने पर वह बाइक रोककर फोन पर बात करने लगा। आरोप है कि तभी शहर की तरफ से आए कार सवार चार युवकों ने उसे घेरकर पीटना शुरू कर दिया। अचानक हुए हमले में वह जमीन पर गिर पड़ा तो आरोपियों ने तमंचे की बट से हमलाकर उसका सिर फोड़ दिया। साथ ही बेतहाशा पीटा जिससे उसके मुंह, पैर व पीठ में भी चोट आई। उसके बेसुध होने पर आरोपी उसकी बाइक व मोबाइल लूटकर भाग निकले। हमलावरों के भागने के बाद जुटे स्थानीय लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद भुक्तभोगी ने थाने पहुंचकर तहरीर दी। जिसमें आरोप लगाया कि हमलावरों में स्वाभिमान सिंह उर्फ राहुल परिहार व अंकित सिंह उर्फ नवनीत रंजन सिंह के अलावा उनके दो साथी थे। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि तीन दिन बीतने के बाद भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। उधर भुक्तभोगी का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से वह दहशत में है। उधर इस बारे में पूछने पर नैनी इंस्पेक्टर ने बताया कि वह छुट्टी पर थे। जल्द ही कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed