फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   विधायक मीडिया प्रभारी से मारपीट, 20 हजार की लूट

विधायक मीडिया प्रभारी से मारपीट, 20 हजार की लूट

Sun, 09 Jun 2019 01:45 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jun 2019 01:45 AM IST
विज्ञापन
विधायक मीडिया प्रभारी से मारपीट, 20 हजार की लूट
विधायक के मीडिया प्रभारी से मारपीट, 20 हजार की लूट
विज्ञापन

धूमनगंज पुलिस पर आरोप, कार्रवाई में बरती लापरवाही
दबाव पर मुकदमा लिखा पर शांतिभंग में किया चालान
अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज के कन्हईपुर मोड़ पर विधायक के मीडिया प्रभारी को सरेराह रोककर मारपीट की गई। साथ ही चेन व 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए। आरोप है कि कार्रवाई की जगह इंस्पेक्टर हीलाहवाली करते रहे। कप्तान से शिकायत के बाद रिपोर्ट तो लिखी गई लेकिन, आरोपियों को शांतिभंग में चालान कर छोड़ दिया गया।
कौशाम्बी के कोखराज स्थित चकमाहपुर के रहने वाले सूरजभान यादव भाजपा विधायक के मीडिया प्रभारी हैं। उन्होंने बताया कि छह जून को शादी की सालगिरह के मौके पर वह प्रयागराज आए थे। यहां एक कार्यक्रम में शामिल होेकर वह परिवार के लोगों के साथ रात 10.30 बजे के करीब घर लौटने लगे। गाड़ी ड्राइवर पर्वत सिंह चला रहा था। कन्हईपुर चौराहे पर गाड़ी के आगे एक बाइक सवार युवक आ गया। ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी लेकिन बाइकसवार अनियंत्रित होकर गिर पड़ा। जिसके बाद उसने विवाद शुरू कर दिया। कुछ ही देर में उसके पक्ष से अन्य लोग जमा हो गए और मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उनके साथ ही ड्राइवर को भी चोट आई। इस दौरान मीडिया प्रभारी की सोने की चेन व 20 हजार रुपये भी लूट लिए गए।
विज्ञापन

आरोप है कि सूचना देने के बावजूद इंस्पेक्टर मौके पर नहीं पहुंचे। किसी तरह थाने पहुंचकर प्रकरण की जानकारी दी गई लेकिन, पुलिस हीलाहवाली करती रही। शिकायत एसएसपी से की गई तब जाकर फरीद, संदीप व मनीष सिंह के साथ उनके अज्ञात साथियों पर लूट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा लिखा गया। हालांकि गिरफ्तारी की बजाय महज शांतिभंग में चालान कर आरोपियों को छोड़ दिया गया। मामले में सीओ ब्रजनारायण सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी पर वह खुद थाने पहुंचे थे। फिलहाल शांतिभंग में कार्रवाई की गई है। विवेचना के दौरान सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपियों की आवाभगत में लगी रही पुलिस
भुक्तभोगी ने धूमनगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि पहले तो सूचना देने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहां उन्होंने किसी तरह खुद को न बचाया होता तो उनके साथ कुछ भी हो सकता था। शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपियों को थाने लाया गया तो वहां भी उनसे मेहमानों जैसा बर्ताव होता रहा। भुक्तभोगी का कहना है कि उनके साथ हुए इस बर्ताव से साफ है कि पुलिस आम लोगों से कैसा व्यवहार करती होगी। उन्होंने धूमनगंज पुलिस की लापरवाही की शिकायत उच्चाधिकारियों से करने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed