फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छत पर सो रहे दंपति की नृशंस हत्या

छत पर सो रहे दंपति की नृशंस हत्या

Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jun 2019 08:08 PM IST
विज्ञापन
छत पर सो रहे दंपति की नृशंस हत्या
ईंट से सिर कूंचने के बाद चाकू
विज्ञापन

से गोद कर दंपति को मार डाला

0 सोरांव में संपत्ति के विवाद में खेला गया खूनी खेल
0 गांव के बाहर मकान की छत पर सो रहे थे पति-पत्नी
0 दूर के रिश्तेदारों पर हत्या का आरोप, तीन नामजद

अमर उजाला ब्यूरो
सोरांव (प्रयागराज)। गंगापार के सोरांव में रिटायर दरोगा के छत पर सो रहे बेटे नागेंद्र भूषण त्रिपाठी व बहू मनोरमा देवी की बेरहमी से हत्या कर दी गई। ईंट से सिर कूंचने के बाद उन्हें चाकू से गोद दिया गया। पिता ने संपत्ति के विवाद में हत्या का आरोप लगाते हुए दूर के दो रिश्तेदारों समेत तीन लोगों पर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। देर रात तक उन्हेें पकड़ा नहीं जा सका था। पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है।
मूल रूप से प्रतापगढ़ बाघराय के रहने वाले हरिहर प्रसाद त्रिपाठी पुलिस विभाग से एचसीपी के पद से रिटायर हैं। वह कई सालों से सोरांव के सरायलाल खातून उर्फ शिवगढ़ गांव स्थित अपने ससुराल में रह रहे हैं। उनका बेटा नागेंद्र भूषण त्रिपाठी (35) गांव के बाहर स्थित पंपिंग सेट के पास ही मकान बनवाकर पत्नी मनोरमा (30) व तीन बच्चों शांतनु (11), अनिकेत (8) व शान्वी (2) के साथ रहता था। शुक्रवार की रात नागेंद्र, पत्नी व बच्चों के साथ छत पर सो रहा था। शनिवार की सुबह छह बजे के करीब रोज की तरह चरी काटने जाते वक्त भाई सूर्यभूषण ने घर के बाहर से उसे कई बार आवाज दी, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। करीब एक घंटे बाद लौटकर उसने फिर आवाज दी। इस बार भी कोई जवाब नहीं मिला तो वह सशंकित हो उठा। दरवाजा भीतर से बंद था, ऐसे में वह किसी तरह बगल के रास्ते से छत पर पहुंचा तो वहां का नजारा देख उसकी चीख निकल गई। नागेंद्र व मनोरमा खून से लथपथ मृत पड़े थे। उसके शोर मचाने पर ग्रामीण जुट गए और फिर सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस को शवों के पास ही खून से सनी ईंट मिली। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो दोनों का चेहरा ईंट से कूंचने के बाद उन्हें चाकू से गोदा गया था। सूचना पर एसएसपी समेत अन्य अफसर भी पहुंच गए। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। पुलिस के पूछताछ करने पर पिता ने संपत्ति के विवाद में हत्या की आशंका जताई। साथ ही दूर के रिश्तेदार शिवनारायण मिश्र, उसके बेटे शिवम व एक अन्य मोनू यादव के खिलाफ नामजद तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों को नामजद करते हुए उनके अज्ञात साथियों पर रिपोर्ट दर्ज की। आरोपियों की तलाश में दबिश दी गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। देर रात तक तलाश जारी थी।
विज्ञापन



जो तहरीर मिली है उस पर रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। हत्यारोपियों की तलाश जारी है। संपत्ति के साथ कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच की जा रही है। - अमित श्रीवास्तव, सीओ सोरांव
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed