फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   रकम दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

रकम दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Fri, 31 May 2019 02:27 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 31 May 2019 02:27 AM IST
विज्ञापन
रकम दोगुना करने के नाम पर लाखों की ठगी का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
लाखों की ठगी मामले का मुख्य आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन


रकम दोगुना करने के नाम पर जमा कराए थे रुपये
सैकड़ों लोगों को बनाया शिकार, दर्ज है मुकदमा

अमर उजाला ब्यूरो
प्रयागराज। धूमनगंज में रकम दोगुना करने के नाम पर सैकड़ों लोगों के लाखों रुपये ठगने के मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है और अब उसके साथियों की तलाश में जुटी है।

धूमनगंज थाना क्षेत्र में रहने वाली अनीता देवी, रीता देवी समेत दर्जनों लोगों ने 28 मई को तहरीर देकर बताया था कि पश्चिम बंगाल निवासी रमेश कुमार हेला ने अपने भाइयों नरेश, राजेश व अन्य साथियों से मिलकर यू विशेष कंपनी का ऑफिस चौफटका में खोला था। तब रकम दोगुना करने के नाम पर सैकड़ों लोगों से लाखों रुपये जमा कराए गए। कुछ महीने पहले आरोपी आफिस में ताला लगाकर पूरी रकम लेकर भाग निकले। 28 मई को अचानक एक आरोपी नरेश उनके हत्थे चढ़ गया जिसे पकड़कर लोग थाने ले गए। 29 मई को इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने तीनों भाइयों समेत कुल 10 लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी समेत विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस ने बताया कि आरोपियों की तलाश की जरा रही थी। इसी दौरान बृहस्पतिवार को मुखबिर की सूचना पर मुख्य आरोपी रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस की मानें तो पूछताछ में उसने बताया है कि उसने व उसके साथियों ने शहर में अन्य स्थानों पर भी फर्जीवाड़ा किया है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे जेल भेज दिया। एसएसआई शैलेष सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed