फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   सुरक्षा गारद में तैनात कर्मी संग मारपीट

सुरक्षा गारद में तैनात कर्मी संग मारपीट

Mon, 27 May 2019 01:47 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 May 2019 01:47 AM IST
विज्ञापन
सुरक्षा गारद में तैनात कर्मी संग मारपीट
न्यायमूर्ति की सुरक्षा गारद में तैनात कर्मियों संग मारपीट
विज्ञापन

इंट्री रजिस्टर भरने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी खुद को बता रहा था फैजाबाद का जज


प्रयागराज। जार्जटाउन स्थित संगम अपार्टमेंट में रहने वाले न्यायमूर्ति की गारद में तैनात सुरक्षाकर्मी से अपार्टमेंट में घुसने को लेकर कुछ युवकों का विवाद हो गया। सुरक्षाकर्मी का आरोप है बाहर से आए युवकों ने गाली-गालौच के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी और जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सुरक्षाकर्मी की तहरीर पर जार्जटाउन पुलिस ने चार अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

न्यायमूर्ति की सुरक्षा में तैनात अनिल मौर्या ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उसने एक युवक को बिना इंट्री किए भीतर जाने पर टोंका। इस पर वह युवक उसके ऊपर बिफर उठा। खुद को फैजाबाद में जज बताते हुए उसने गाली-गालौच शुरू कर दी। अनिल के मुताबिक युवक काफी नशे में था। कुछ देर बाद वह अपने कई दोस्तों के साथ वापस लौटा और गाली-गालौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी। तब तक आपर्टमेंट का गार्ड कैलाशचंद्र भी वहां आ गया लेकिन बाहरी युवक हंगामा करते रहे। गाली गलौच करते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। सुरक्षाकर्मियों का कहना था कि यह सभी बाहरी युवक थे और पहली बार वहां आए थे। आरोपी युवकों के खिलाफ सुरक्षाकर्मी अनिल मौर्या एवं अपार्टमेंट के गार्ड कैलाशचंद्र ने जार्जटाउन थाने में मारपीट, गाली-गालौच एवं धमकाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। इंस्पेक्टर जार्जटाउन सुनील सिंह के मुताबिक आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed