फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   फूलपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दस घायल

फूलपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दस घायल

Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2019 01:59 AM IST
विज्ञापन
फूलपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दस घायल
फूलपुर में हुई सड़क दुर्घटनाओं में युवती समेत दस घायल
विज्ञापन

- कोतवाली क्षेत्र के कपसा मोढ़ पर बारातियों से भरी टवेरा पलटी, मंडी के सामने स्कार्पियों ने मारी जोरदार टक्कर, पांच रेफर
फूलपुर। फूलपुर में हुई तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दस लोग घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डॉक्टरों ने पांच घायलों को शहर रेफर कर दिया।

पहली घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कपसा मोढ़ पर शनिवार सुबह हुई। बारात से लौट रही टवेरा गाड़ी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर खड्ड में चली गई। जिसमें सवार मदनलाल, किशन मोदनवाल (32), अंकिता (30) समेत आधा दर्जन बाराती घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए मैलहन बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इसी प्रकार दूसरी घटना कोतवाली क्षेत्र के मंडी समिति के सामने सामने शाम को हुई। यहां तेजरफ्तार स्कार्पियों ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दिया। जिसमें फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के राजकुमार 18 पुत्र जमुना, रमेश गुप्ता 17 पुत्र जंगाली गुप्ता निवासी ज्वालापुर एवं कृष्णचन्द्र (35) पुत्र जवाहरलाल निवासी सेमरी प्रतापपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्कार्पियों चालक गाड़ी लेकर भाग निकला। ग्रामीणों की मदद से सरकारी एम्बुलेंस से सभी घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र फूलपुर में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने तीनों को स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। इसी प्रकारी तीसरी सड़क दुर्घटना में दीपचन्द्र (50) पुत्र लल्लू बाइक से सरैयामोढ़ जा रहे थे। अचानक अनियंत्रित हुई बाइक के चलते वे सड़क पर गिर गए और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से डाक्टरों ने शहर रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed