फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   तालाब में मिला लापता मासूम जान्हवी का शव

तालाब में मिला लापता मासूम जान्हवी का शव

Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Fri, 24 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
तालाब में मिला लापता मासूम जान्हवी का शव
तालाब में मिली लापता मासूम की लाश
विज्ञापन

बुधवार दोपहर में खेलते समय लापता हुई थी डेढ़ साल की बच्ची जान्हवी
घर से 50 मीटर दूरी पर सुबह पानी में तैरता मिला शव, घर में मातम
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि, नहीं मिले चोट के निशान
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी । क्षेत्र के छिवकी अंतर्गत ददरी गांव में गुरुवार को सुबह घर से 50 मीटर की दूरी पर डेढ़ साल की बच्ची की लाश पाई गई। बच्ची बुधवार दोपहर ढाई बजे से गायब थी। घरवाले हत्या की आशंका जता रहे थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। उसकी मौत से घर में मातम छा गया है। पोस्टमार्टम के बाद परिजन बच्ची के शव को लेकर अंतिम संस्कार के लिए लेकर चले गए।
ददरी के रहने वाला अनिल कुमार भारतीया छिवकी रेलवे स्टेशन चाय बेचता है। उसकी पत्नी पुष्पा देवी घर के साथ-साथ पति के काम में भी हाथ बंटाती है। उन दोनों के तीन बेटियां हैं। बड़ी बेटी अर्पिता पांच साल की है। अनुष्का साढ़े तीन साल की है। तीसरे नंबर की बेटी जान्हवी थी, जो करीब 17 माह की थी। बुधवार को दोपहर में ढाई बजे के करीब अर्पिता, अनुष्का और जान्हवी घर के बाहर खेल रही थीं। खेलते-खेलते अर्पिता व अनुष्का कुछ दूर पर स्थित दुकान पर टाफी लेने गईं थीं। उन दोनों के पीछे-पीछे जान्हवी भी चली गई लेकिन उन दोनों बहनों ने उसे नहीं देखा। अर्पिता और अनुष्का दुकान से वापस लौटीं तब भी जान्हवी को नहीं देखा। दोनों बहने जब घर लौटीं और वहां जान्हवी नहीं दिखी तो मां पुष्पा से बताया। उसके बाद उसकी खोजबीन शुरू हुई लेकिन कुछ पता नहीं चला। परेशान परिवार के लोगों ने पूरे गांव में उसे बेटी को तलाश किया। हताश होकर परिवार के लोग देर शाम नैनी कोतवाली में लिखित तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर रात में ही गांव में जाकर पूछताछ की। परिवार के लोग पूरी रात परेशान रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। गुरुवार को सुबह छह बजे के करीब घर से करीब 50 मीटर स्थित तालाब में जान्हवी की लाश उतराती हुई लोगों ने देखी तो दंग रह गए। पुलिस को खबर दी गई। पुलिस पहुंची और शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। मां पुष्पा देवी व पिता अनिल दहाड़ मारकर रोने लगे। लोगों को शक हुआ कि किसी ने बेटी को मारकर तालाब में फेंक दिया लेकिन उसके शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं थे। पुलिस ने पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेजा। दोपहर में उसके शव का पोस्टमार्टम हुआ, जिसमें उसके मौत की वजह पानी में डूबना पाया गया।
विज्ञापन



इनसेट

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। जान्हवी के शरीर पर कोई चोट के निशान नहीं मिले हैं। बुधवार को जब वह घर से बहनों के पीछे-पीछे गई तो लौटने के बजाय सीधे तालाब की ओर चली गई। तालाब में गिर कर डूब गई। उस वक्त वहां कोई था नहीं इसलिए किसी का ध्यान नहीं गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीके मिश्रा
इंस्पेक्टर नैनी।



विद्युत स्पर्शाघात से ई-रिक्शा की मौत
बड़े भाई ने एजेंसी संचालक व मैकेनिक पर लगाया हत्या का आरोप
औद्योगिक क्षेत्र के मवैया कला गांव में घटना, परिवार में मातम
नैनी (ब्यूरो)। औद्योगिक क्षेत्र के मवैया गांव में गुरुवार को करंट लगने से एक ई-रिक्शा चालक की मौत हो गई। घरवालों ने ई-रिक्शा एजेंसी से भेजे गए मैकेनिक पर जान बूझकर करंट छुआने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। उसकी मौत से परिवार में मातम छाया है।
मवैया गांव का रहने वाला रमाशंकर निषाद (26) पुत्र मंगला प्रसाद निषाद पांच भाइयों में दूसरे नंबर का था। उसके बड़े भाई दयाशंकर निषाद ने बताया कि रमाशंकर ने एक महीने पहले नैनी स्थित एजेंसी से 1.45 लाख रुपये नकद जमाकर करके ई-रिक्शा खरीदा था। उसी को चलाकर वह अपनी पत्नी गुड़िया देवी व दो बेटों आदर्श तथा छोटू का पालन-पोषण शुरू किया था। इससे पहले वह गांव के ही एक व्यक्ति का ट्रैक्टर चलाता था। जब से उसने ई-रिक्शा खरीदा था, तब से उसमें चार्जिंग की समस्या थी। इसकी शिकायत उसने एजेंसी में कई बार की थी। एजेंसी मालिक ने ई-रिक्शा मंगाकर उसकी चेकिंग कराई और फाल्ट भी ठीक कराया फिर भी समस्या नहीं दूर हुई। गुरुवार को रमाशंकर के शिकायत करने पर एजेंसी मालिक ने एक मैकेनिक को उसके घर भेजा था। दयाशंकर के मुताबिक रमाशंकर और मिस्त्री ई-रिक्शा ठीक कर रहे थे। दोपहर में डेढ़ से दो बजे के बीच घर के लोग जब वहां गए तो देखा कि रमाशंकर वहां जमीन पड़ा था। घरवाले देखे तो उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां से उसे शहर के लिए रेफर कर दिया गया। वहां एक प्राइवेट हास्पिटल ले गए। वहां से जवाब मिला तो उसे स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल ले गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने डायल 100 पर सूचना दी। पुलिस पहुंची और शव का पंचायतनामा करके पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया। बड़े भाई दयाशंकर निषाद ने आरोप लगाया कि मिस्त्री की वजह से उसके भाई की मौत हुई है। उसने एजेंसी मालिक पर भी आरोप लगाया है। हालांकि देर इस संबंध में थाने पर अभी तक कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है।


गणपति महोत्सव 13 सितंबर से
नैनी (ब्यूरो)। यमुनापार विशाल गणपति सांस्कृतिक महोत्सव आगामी 13 सितंबर दिन गुरुवार से शुरू होगा, जो 17 सितंबर तक चलेगा। इसी संबंध में आभा ग्रामीण विकास सेवा संस्थान की एक बैठक श्रमिक बस्ती, नैनी में हुई। जिसमें महोत्सव की तैयारियों के संबंध में विचार विमर्श किया गया। बैठक की अध्यक्षता सूबेदार मेजर पीएन पांडेय व संचालन राजेश सिंह ने किया।


घर से निकली महिला व युवती लापता
नैनी (ब्यूरो)। क्षेत्र के मवैया गांव के रहने वाले रामअनुज निषाद की पत्नी संजू देवी लापता हो गई है। इसी तरह के आनंद नगर में रहने वाले रामऔतार की बेटी शिवानी मंगलवार तीन बजे से लापता है। दोनों लोगों ने नैनी कोतवाली में तहरीर देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। राम अनुज के मुताबिक उसकी पत्नी संजू देवी गत 29 जुलाई को घर से मायके मड़ौका, नैनी जाने के लिए निकली थी लेकिन न तो वह मायके पहुंची और न वापस घर ही लौटी। सभी संभावित स्थलों पर उसकी खोजबीन की गई लेकिन कुछ पता नहीं चला। आनंद नगर के रहने वाले रामऔतार के मुताबिक उनकी बेटी शिवानी मंगलवार दोपहर में तीन बजे घर से बाजार के लिए निकली थी। उसके बाद वापस नहीं लौटी। देर शाम होने पर बहुत खोजबीन की गई लेकिन जब कुछ पता नहीं चला तो बुधवार शाम को पिता ने नैनी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई।



आईटीआई कर्मियों ने ली स्वच्छता की शपथ
नैनी (ब्यूरो)। आईटीआई नैनी में बुधवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने स्वच्छता की शपथ ली। जिसमें उपस्थित मजदूर संघ के अध्यक्ष राजेश गिरी, महामंत्री श्रीपति यादव, उपाध्यक्ष केके सिंह, जयशंकर सिंह, कोषाध्यक्ष जफर अहमद, संयुक्त मंत्री संतोष कुमार, राजेश राय, नीरजा रघुवंशी, अधिकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष शिवकुमार, मंत्री राकेश निषाद, उपाध्यक्ष जेआर गिरी, मुख्य प्रबंधक हरिहर सिंह, उप प्रबंधक अरुण कुमार सिंह, मनोज मेहरोत्रा, प्रवीण कुमार, शिवाकांत मिश्रा, वीके त्रिपाठी, एके मिश्रा आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed