फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   घंटे भर सांसत में रही कार में फंसे बच्चे की जान

घंटे भर सांसत में रही कार में फंसे बच्चे की जान

Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
Updated Wed, 18 Jul 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
घंटे भर सांसत में रही कार में फंसे बच्चे की जान
कार का शीशा तोड़कर बचाई बच्चे की जान
विज्ञापन

फूलपुर। कार के अंदर पांच वर्षीय एक बच्चा फंस जाने की वजह से बाजार में अफरा तरफरी मच गई। काफी मशक्कत के बाद कार का दरवाजा नहीं खुला तो शीशा तोड़कर बच्चे की जान बचाई गई। इस घटना को लेकर बाजार में करीब घंटे भर हडकंप मचा रहा।
फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के कोड़ापुर बाजार में मंगलवार सुबह करीब दस बजे उधर से गुजर रहे एक व्यक्ति ने सड़क किनारे अपनी कार खड़ी कर कुछ सामान खरीदने के लिए कार का दरवाजा बंद कर चला गया। इस बीच कार में उसका पांच वर्षीय बेटा बैठा था। खेल-खेल में बच्चे ने दरवाजे को लाक कर दिया। शीशा भी चढ़ा होने की वजह से कार में बैठा बच्चा अंदर छटपटाने लगा। इसी बीच बाजार के एक व्यक्ति की नजर बच्चे पर पड़ी तो शोर मचाया। देखते ही देखते वहां ग्रामीणों एवं राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। कार का मालिक भी वहां आ गया। काफी प्रयास के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो लोग सकते में आ गए और आनन फानन में कार का शीशा तोड़ कर अंदर फंसे बच्चे को बाहर निकाला गया। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन




फोटो फूलपुर-
17पीएचएल 01- फूलपुर के संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर ज्ञापन सौंपते एबीवीपी कार्यकर्ता।



समाधान दिवस में आईं 281 शिकायतें, 23 का निस्तारण
अधिवक्ता संघ फूलपुर, एबीवीपी कार्यकर्ताआें समेत आधा दर्जन संगठनों ने सौंपा ज्ञापन, किया कार्रवाई की मांग

फूलपुर। मंगलवार को तहसील के सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के मौके पर गंभीर समस्याओं को लेकर ज्ञापन देने का दौर चलता रहा। इस दौरान आधा दर्जन से अधिक संगठनों एवं अधिवक्ताओं ने ज्ञापन सौंपते हुए शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संपूर्ण समाधान दिवस में ज्ञापन के अलावा कुल 281 शिकायती पत्र आए। जिसमें एसडीएम ने 23 शिकायती पत्रों का निस्तारण मौके पर ही कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पहला ज्ञापन तहसील बार एसोसिएशन फूलपुर की ओर से सौंपा गया। जिसमें अधिवक्ताओं का आरोप था कि थरवई थाना क्षेत्र के हेतापट्टी गांव के रहने वाले अधिवक्ता विनय यादव पुत्र कल्लू की विपक्षियों ने 13 जून को हत्या कर दी थी। थरवई थाने में नामजद तहरीर देते हुए परिजन मुकदमा पंजीकृत करने की मांग करते रहे। लेकिन आज तक हत्या जैसे संगीन अपराध का मुकदमा दर्ज नहीं हो सका। आरोप है कि अपराधियों के दबाव में पुलिस हीलाहवाली कर रही है। एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए अधिवक्तओं ने शीघ्र कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की धमकी दी है। इसी प्रकार दूसरा ज्ञापन फूलपुर कस्बे के रहने वाले समाजसेवी अनिल सोनी के नेतृत्व में सौपा गया। जिसमें तहसील स्थित एसडीएम कार्यालय के बगल बने शौंचालय से उठ रही भीषण दुर्गन्ध से लोगों का जीना मुहाल होने एवं कस्बे के इस्माइलगंज मोहल्ले मं स्थित प्राचीन मंदिर के आस पास भीषण गंदगी तथा कुछ लोगों द्वारा किए गए अतिक्रमण को शीघ्र हटाने की मांग की गई है। इसी प्रकार तीसरा ज्ञापन भाजपा के जिला सहसंयोजक प्रियांशु यादव के नेतृत्व में सौंपा गया। जिसमें सरैया गांव स्थित सरसहाट की दुर्व्यवस्था की शिकायत करते हुए गांव के इस हाट पैड को शीघ्र शुरू कराए जाने की मांग रखी। इसी क्रम में चौथा ज्ञापन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सहसंयोजक प्रयाग काशी प्रांत राजकुमार कश्यप के नेतृत्व में एसडीएम को सौंपा गया। जिसमें विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में छात्र-छात्राओं की गंभीर समस्याओं के निराकरण शीघ्र कराए जाने की मंाग करते हुए चेतावनी दी गई कि यदि उनकी 12 सूत्रीय मांगों पर शीघ्र कार्रवाई न की गई तो विद्यार्थी परिषद आंदोलन को बाध्य होगा। मौके पर प्रांशु तिवारी, नवीन चौरसिया, सान्तनु तिवारी, आदेश शुक्ला, वियजशंकर पुष्पाकर, शिवम पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed