{"_id":"5b3535b14f1c1b6c4d8b92e8","slug":"153021380920-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी की लहरों में कहां गुम हो गई साहिल की लाश","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नदी की लहरों में कहां गुम हो गई साहिल की लाश
Updated Fri, 29 Jun 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी की लहरों में कहां गुम हो गई साहिल की लाश
-मंगलवार की शाम अरैल घाट पर डूबे थे तीन किशोर
-इरफान, साकिब का शव बरामद, साहिल की तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
नैनी। यमुना की लहरों में समाए साहिल का शव 48 घंटे बाद भी नहीं मिल सका। जब कि दो अन्य साथियों का शव बुधवार को पुलिस के साथ स्थानीय गोताखोरों ने बरामद किया था। तीसरे लाश की तलाश में जल पुलिस के साथ स्थानीय गोताखार लगातार प्रयास कर रहे है। उधर किशोर का शव नहीं मिलने से परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।
इलाहाबाद के जीटीवी नगर करैली निवासी इरफान, साकिब व साहिल मंगलवार की शाम साथियों के साथ अरैल यमुना घाट पर पिकनिक मनाने के लिए आए थे। बताया जा रहा है कि नहाते समय एक साथ नौ किशोर नदी में डूबने लगे। चीख पुकार सुन मौके पर पहुंचे स्थानीय गोताखोर के साथ अन्य लोगों ने छह किशोरों को नदी से जिंदा बचा लिया। जबकि इरफान, साकिब व साहिल नदी की लहरों में समा गए। पुलिस के साथ गोताखोरों ने हादसे के 24 घंटे बाद इरफान व साकिब का शव तो नदी से खोज निकाला पर, साहिल का कहीं सुराग नहीं लग रहा है। 48 घंटे से अधिक का समय बीतने के बाद भी साहिल की लाश बरामद नहीं हो सकी है। उधर लाश नहीं मिलने से साहिल के परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है।