फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जंजीर छीनकर भागे बदमाश

जंजीर छीनकर भागे बदमाश

Sat, 20 Apr 2019 12:43 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:43 AM IST
विज्ञापन
जंजीर छीनकर भागे बदमाश
हनुमान मंदिर चौराहे से महिला की जंजीर छीनकर भागे बदमाश
विज्ञापन

प्रयागराज। सिविल लाइंस स्थित हनुमान मंदिर से दर्शन करके वापस लौट रही एक महिला के गले से जंजीर छीनकर भाग निकले। भुक्तभोगी महिला ने शोर मचाया लेकिन बदमाश तेज रफ्तार बाइक में आगे निकल गए। काफी टालमटोल के बाद सिविल लाइंस पुलिस ने बृहस्पतिवार को अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज किया। भुक्तभोगी इंद्रेश नाथ वर्मा निवासी कालिंदीपुरम ने पुलिस को बताया कि वह 14 अप्रैल को अपनी पत्नी के साथ दर्शन करने मंदिर गया था। रात करीब दस बजे वह वापस लौट रहा था। मंदिर चौराहे पर जैसे ही पहुंचा पीछे से एक बाइक पर सवार दो युवक पहुंचे। पीछे बैठे युवक ने झपट्टा मारकर पत्नी के गले से चेन छीन ली। घटना के बाद दंपति सिविल लाइंस थाने पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed