फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   मोबिल के नाम पर उड़ाए रूपये

मोबिल के नाम पर उड़ाए रूपये

Thu, 11 Apr 2019 01:54 AM IST
Allahabad Bureau इलाहाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2019 01:54 AM IST
विज्ञापन
मोबिल के नाम पर उड़ाए रूपये
मोबिल बेचने के बहाने ले उड़ा साढ़े छह लाख
विज्ञापन


प्रयागराज। मोबिल बेचने के बहाने एक युवक ने व्यवसायी को करीब साढ़े छह लाख रुपये की चपत लगा दी। ़व्यवसायी के रुपये मांगने पर युवक अब जान से मार देने की धमकी दे रहा है। भुक्तभोगी ने जार्जटाउन थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

अल्लापुर निवासी केशकुमार तिवारी की वंदना इंटरप्राइजेज नाम से एक मोबिल कंपनी एजेंसी है। उनके पास प्रयागराज, कौशांबी, बांदा, भदोही आदि जिलों में इसके वितरण का काम है। उन्होंने पुलिस को बताया कि बांदा निवासी राजकुमार पाल से कुछ समय पूर्व परिचय हुआ था। राजकुमार ने बांदा में मोबिल बिकवाने का झांसा दिया। उस पर भरोसा करके उन्होंने करीब 7.35 लाख रुपये का मोबिल उसको दे दिया। केशकुमार के मुताबिक उसने करीब 80 हजार रुपये वापस किए लेकिन बाद में उसने रुपये देने बंद कर दिए। कुछ समय पहले उन्होंने उसे फोन करके फिर पैसे मांगे तब उसने जान से मार डालने की धमकी देनी शुरू कर दी। परेशान होकर भुक्तभोगी ने जार्जटाउन थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed