फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   छेड़खानी की शिकार टीचर ने पुलिस को चिट्ठी लिख छोड़ा घर

छेड़खानी की शिकार टीचर ने पुलिस को चिट्ठी लिख छोड़ा घर

Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:34 AM IST
विज्ञापन
छेड़खानी की शिकार टीचर ने  पुलिस को चिट्ठी लिख छोड़ा घर
संशोधित...छेड़खानी की शिकार टीचर को धमकी, डर से छोड़ा घर
विज्ञापन

पुलिस पर भी आरोप, अब तक नहीं कराया मजिस्ट्रेट के सामने बयान
इलाहाबाद। छेड़खानी की शिक्षिका को केस वापस लेने के लिए धमकी दी गई तो डर के कारण उसने कर्नलगंज स्थित घर छोड़ दिया। शिक्षिका ने एसएसपी को चिट्ठी लिखकर पुलिस पर भी आरोप लगाया है दस दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस मजिस्ट्रेट के सामने 164 का बयान नहीं कराया है।

कर्नलगंज में रहने वाली एक शिक्षिका ने 13 जुलाई को छेड़खानी और धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था। इसके बाद से उन्हें और उनके परिवार वालों को लगातार धमकी दी जा रही है। जब जब धमकी मिली, पुुलिस को सूचना दी गई। विवेचक ने उनका बयान दर्ज कर लिया लेकिन उनके बार बार कहने पर मजिस्ट्रेट के सामने उनका बयान नहीं कराया। इससे आरोपियों का मन बढ़ गया उन्होंने फिर से जान से मारने की धमकी दी। शिक्षिका ने एसएसपी को चिट्ठी लिख पूरी जानकारी दी और आरोपियों के डर से कर्नलगंज स्थित घर छोड़ दिया। इस मामले में इंस्पेक्टर कर्नलगंज सत्येंद्र सिंह का कहना है कि पुलिस ने न्यायालय में अर्जी लगा दी है। 26 जुलाई के बाद पीड़िता का बयान दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed