फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   जेल से छूटे युवक को गोली मारी

जेल से छूटे युवक को गोली मारी

Sat, 21 Oct 2017 08:18 PM IST
Updated Sat, 21 Oct 2017 08:18 PM IST
विज्ञापन
जेल से छूटे युवक को गोली मारी
दारू-मुर्गा की दावत में युवक को गोली मारी
विज्ञापन

- मेजा इलाके में घटना, जेल से छूटा था कत्ल में, तीन लोगों पर केस
अमर उजाला ब्यूरो
मेजा (इलाहाबाद)। यमुनापार के पास मेजा इलाके में शुक्रवार रात बगीचे में दारू-मुर्गा की दावत के दौरान एक युवक कुंवर सिंह मलहा को गोली मार दी गई। सीने पर गोली धंसने से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह कुछ महीने पहले हत्याकांड में जेल से छूटा है। घटना के बाद से फरार तीन लोगों के खिलाफ हत्या की कोशिश का नामजद मुकदमा दर्ज कराया गया है।

30 वर्षीय कुंवर सिंह मलहा उपरौड़ा के पास शिवबख्श का पूरा गांव निवासी जटाशंकर मलहा का पुत्र है। करीब तीन साल पहले उपरौड़ा गांव में मल्लू मलहा की हत्या की वारदात में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेजा था। वह जमानत पर रिहा हुआ था। शुक्रवार रात वह तीन लोगों के साथ सिरसा कस्बे के निकट लुल्ली का बाग में शराब और मुर्गा की दावत में गया था। वहां उन लोगों के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया। कुंवर को गोली मार दी गई। उसके सीने पर गोली धंसी। बगीचे के बगल से गुजर रहे किसी राहगीर ने फायरिंग की आवाज सुनी तो शोर मचाया। आसपास के लोग आए और सिरसा चौकी की पुलिस पहुंची। कुंवर को पहले रामनगर सीएचसी ले जाया गया जहां से डॉक्टरों ने स्वरूपरानी नेहरू अस्पताल रेफर कर दिया। इस घटना में उपरौड़ा गांव के राजन यादव, झल्लर निषाद और सिरसा कस्बे के कुल्लू के खिलाफ एफआईआर लिखी गई है। सीओ मेजा उमेश शर्मा और थाना प्रभारी शिवसागर पांडेय ने भी मौके पर जाकर घटना की जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed