फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग, जल गया 10 ट्रक माल

ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग, जल गया 10 ट्रक माल

Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
Updated Wed, 11 Oct 2017 10:03 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग, जल गया 10 ट्रक माल
ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग, जल गया 10 ट्रक माल
विज्ञापन

- बुधवार सुबह पता चलने तक गोदाम घिर गया था लपटों से
- एयरफोर्स का भी दमकल जुटा तो बुझी आग, भारी नुकसान
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद।
धूमनगंज में बुधवार सुबह ट्रांसपोर्ट कंपनी के गोदाम में लगी आग में भारी नुकसान हो गया। आग का पता चलने तक गोदाम लपटों से घिर गया था। पानी के अभाव में आग बुझाने में देरी हुई। एयरफोर्स समेत जिले की छह दमकल गाड़ियों के साथ जुटे अग्निशमन कर्मियों ने चार घंटे में आग पर काबू पाया। ट्रांसपोर्टर ने दावा किया कि गोदाम में एक करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत का करीब 10 ट्रक माल भरा था, जो जल गया है।
ट्रांसपोर्ट नगर में रमेश पाठक ने मकान के निचले हिस्से में गोल्डन जयपुर ट्रांसपोर्ट और दिल्ली कानपुर ट्रांसपोर्ट कंपनी खोल रखी है। ऊपरी हिस्से में वह परिवार सहित रहते हैं। बुधवार सुबह तकरीबन साढे़ आठ बजे गोदाम से धुआं निकलता देख रमेश घबरा गए। गोदाम खोलने पर अंदर घने धुएं के बीच लपटें दिखीं। चीखपुकार मची तो आसपास के लोग भी आ गए। 100 नंबर पर खबर देकर रमेश परिजनों और कर्मचारियों के साथ आग बुझाने लगे। जिला दमकल के पांच टैंकर के साथ अग्निशमन कर्मचारी भी आ गए, मगर घंटे भर में ही टैंकर खाली हो गए। टैंकरों को पानी भरने के लिए मीरापट्टी स्थित टंकी ले जाया गया। पानी भरने में करीब दो घंटे लग गए। इसी बीच बमरौली स्थित एयरफोर्स स्टेशन से भी दमकल की एक गाड़ी आ गईं। इसके बाद करीब एक बजे तक आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझाने के दौरान गोदाम में रखा पेंट का बड़ा डिब्बा फट गया जिससे फायरमैन धमेंद्र मिश्रा के हाथों पर मामूली जख्म हो गया।
विज्ञापन

हालांकि, इतनी देर में पूरा गोदाम और उसमें रखा माल नष्ट हो गया। ट्रांसपोर्ट कंपनी के संचालक रमेश पाठक ने कहा कि गोदाम में तकरीबन 10 ट्रक माल भरा था, जिसकी कीमत एक करोड़ रुपये से ज्यादा थी। बीमा भी नहीं कराया गया था। दमकल कर्मियों ने गोदाम में आग लगने का कारण बिजली के तारों में शार्ट सर्किट बताया है। भीषण आग से आसपास के मकानों को भी खतरा पैदा हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

00000000
000000000
लापरवाही भी उजागर, नहीं था कोई इंतजाम
-ट्रांसपोर्ट कंपनी में आग के पीछे संचालक रमेश पाठक की लापरवाही भी रही है। मौके पर पहुंचे सीएफओ रवींद्र शंकर मिश्रा ने देखा कि आबादी के बीच स्थित बडे़ गोदाम में आग बुझाने की कोई भी व्यवस्था नहीं थी। वेंटिलेशन भी नहीं था। करोड़ों का माल आग से बजाने के लिए एक भी उपकरण नहीं रखा गया था। फायर ब्रिगेड से एनओसी भी नहीं ली गई। अग्निकांड के बाद ट्रांसपोर्ट नगर में एक फायरब्रिगेड स्टेशन की मांग ने जोर पकड़ लिया है। कांग्रेस नेता तारिक सईद अज्जू ने कहा कि जल्द ही ट्रांसपोर्ट नगर में एक फायरब्रिगेड स्टेशन स्थापित किया जाए ताकि यहां ऐसा हादसा होने पर फौरन आग पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed