{"_id":"5a47f6aa4f1c1b0d698c51ae","slug":"15146658062-naini-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
Updated Sun, 31 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पेड़ से लटकता मिला युवक का शव, हत्या की आशंका
नैनी (ब्यूरो)। थानाक्षेत्र में लंकापुरी कॉलोनी के पास शनिवार सुबह एक युवक का शव पेड़ से लटकता मिला। इसे देख क्षेत्र में सनसनी मच गई। लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक का शव पेड़ से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस को उसकी जेब से आधार कार्ड और पैन कार्ड मिला है। इस पर लिखे पते पर पुलिस ने सूचना भेज दिया है।
नैनी के लंकापुरी कॉलोनी में शनिवार सुबह लोगों ने एक युवक का शव पेड़ से लटकते देखा। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव उतार कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से आधार कार्ड, दो एटीएम कार्ड, पर्स, पैसे और पैन कार्ड मिला। जिस पर कृष्णमेंदू देव पुत्र निरतेंद्र नाथ देव निवासी शंकर नगर, ब्रम्हपुरी रोड, जयपुर त्रिपोलिया, राजस्थान अंकित है। कार्ड के मुताबिक युवक की उम्र 30 साल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही लिखे पते की तस्दीक की तो परिजनों ने बताया युवक प. बंगाल के वर्धमान जिले के टीटूग्राम के मंडपपुर का रहने वाला था। एक दिन पहले ही युवक ने घर वालों से आने की बात कही थी। युवक राजस्थान के जयपुर में नौकरी करता था। पुलिस ने युवक के परिजनों को सूचना दे दी है। वे लोग इलाहाबाद के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं स्थानीय लोगों के मुताबिक युवक की हत्या कर शव पेड़ से लटकाया गया है। उसके मुंह में मफलर ठूंसा गया था और दूसरे मफलर से वह पेड़ से टंगा था। फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है।