फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप

अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप

Thu, 19 Oct 2017 01:06 AM IST
Updated Thu, 19 Oct 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
अज्ञात युवक का शव मिलने से हड़कंप
युवक की हत्या, तेजाब से जला दिया चेहरा
विज्ञापन

घूरपुर। यमुनापार के घूरपुर इलाके में बुधवार दोपहर भीटा पहाड़ी पर लोगों ने एक युवक का शव देखा तो खबर पाकर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव का निरीक्षण किया तो पता चला कि युवक का कत्ल हुआ था। उसका चेहरा भी तेजाब से जलाया गया था। शव की पहचान नहीं हो सकी है। भीटा पहाड़ी पर बुधवार दोपहर ग्रामीणों को बदबू का अहसास हुआ तो वे आगे गए। पहाड़ी पर युवक की लाश देख लोग सन्न रह गए। शव पुराना दो-तीन पुराना था क्योंकि उसमें सड़न पैदा हो चुकी थी। गले पर चोट के निशान थे जबकि चेहरे पर तेजाब से जलाने का जख्म था। युवक ने सफेद पैंट, काली टी-शर्ट पहन रखी थी। खबर पाकर थानाध्यक्ष अरविंद त्रिवेदी भी पुलिस बल के साथ आ गए। वहां भीड़ लगी लेकिन कोई भी शव की पहचान नहीं कर सका है। ऐसे में पुलिस का अनुमान है कि युवक का कहीं और कत्ल करने के बाद शव वहां लाकर फेंका गया था। कुछ लोगों ने कहा कि यह युवक विक्षिप्त था और पहले भी देखा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed