फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Prayagraj News ›   कीडगंज में पार्षद के भाई को मारी गोली

कीडगंज में पार्षद के भाई को मारी गोली

Tue, 25 Sep 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
कीडगंज में पार्षद के भाई को मारी गोली
सभी केंद्र
विज्ञापन

000000000000

कीडगंज मेें आधी रात पार्षद के भाई को गोली मारी
थाने वाली रोड पर हुई वारदात, एसआरएन में कराया भर्ती
पेट के निचले हिस्से में लगी है गोली, हालत खतरे से बाहर
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। कीडगंज में दधिकांदो मेले से घर लौट रहे पार्षद के भाई को सोमवार रात थाने वाली रोड पर गोली मार दी गई। घायल अवस्था में उसे एसआरएन अस्पताल ले जाया गया। हालांकि पुलिस घटना को संदिग्ध बता रही है। एएसपी का कहना है कि जांच की जा रही है।

कीडगंज में सोमवार को दधिकांदो मेला चल रहा था। इसी दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग की आवाज से इलाके में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद पता चला कि पार्षद अकीलुर्रहमान के छोटे भाई वसीमुर्रहमान उर्फ मन्नू को गोली मार दी गई है। सूचना मिली तो परिवारवाले स्तब्ध रह गए। वह भागते हुए मौके पर पहुंचे और वसीमुर्रहमान को निजी अस्पताल ले गए जहां से उसे एसआरएन अस्पताल रेफर कर दिया गया। गोली पेट के निचले हिस्से में लगी है। पार्षद अकीलुर्रहमान का कहना है कि उनका भाई मेले से लौट रहा था तभी उसे गोली मार दी गई। उनका आरोप है सूचना पर परिवार के लोग मौके की ओर दौड़े। इस दौरान पुलिस ने उनके भतीजे को लाइसेंसी राइफल के साथ पकड़ लिया और फिर उसे थाने पर बैठा लिया। यही नहीं अस्पताल पहुंचने पर वसीमुर्रहमान की लाइसेंसी रिवॉल्वर भी कब्जे में ले ली। घटना की सूचना पर पूर्व पार्षद वीरेंद्र सोनकर समेत अन्य परिचित भी एसआरएन पहुंच गए। उधर किसी ने सूचना दी तो 100 नंबर पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर बाद कीडगंज पुलिस एसआरएन अस्पताल पहुंच गई। हालांकि पुलिस मामले को संदिग्ध बताती रही। उसका कहना है कि वसीमुर्रहमान का रात में किसी से विवाद हुआ। जिसके बाद उसने लाइसेंसी रिवॉल्वर से फायरिंग की। सूचना पर पुलिस पहुंची और उसकी रिवॉल्वर कब्जे में ले ली। इसी दौरान वह बाइक से भाग निकला। कुछ देर बाद सूचना मिली कि उसे गोली लग गई है। जांच की जा रही है। उधर अस्पताल पहुंचे एएसपी सुकीर्ति माधव ने बताया कि घायल की लाइसेंसी रिवॉल्वर कब्जे में ले ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed