{"_id":"5b75eb1142c7924ed8546b53","slug":"141534454545-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साउथ मलाका पार्क में दिनदहाड़े बमबाजी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
साउथ मलाका पार्क में दिनदहाड़े बमबाजी
Updated Fri, 17 Aug 2018 02:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथ मलाका पार्क में दिनदहाड़े बमबाजी, फायरिंग
जैगवार और रीगल गैंग के युवकों के बीच हुआ था झगड़ा
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। साउथ मलाका पार्क में 15 अगस्त को दिनदहाड़े बमबाजी हुई। जैगवार और रीगल गैंग के युवकों के बीच फायरिंग भी हुई। मारपीट में एक युवक का सिर फट गया। पुलिस को सूचना दी गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं की गई।
शहर में जैगवार और रीगल गैंग कुछ महीने पहले तब चर्चा में आया, जब बिशप जानसन स्कूल में एक छात्रा की कार पर बमबाजी की गई थी। उस मामले मेें कई लड़के पकड़े गए गए थे। छूटने के बाद उन लोगों ने फिर आतंक मचाना शुरू कर दिया है। 15 अगस्त की दोपहर साउथ मलाका में होटल क्राउन पैलेस के सामने स्थित पार्क में दोनों गिरोहों के बीच फिर झगड़ा हो गया। पार्क में ही धुआंधार बमबाजी की गई। एक युवक को पकड़ लिया गया था। उसे मार-मारकर सिर फोड़ दिया गया। वह किस गैंग का था, यह पता नहीं चल पाया है। उस युवक के पक्ष के लड़के अपनी अपनी गाड़ियां छोड़कर भाग निकले थे। दूसरे पक्ष के जाने के बाद वे पहुंचे और गाड़ियां ले गए। बम की आवाज से आसपास के लोग सहम गए। लड़कों ने फायरिंग भी की और खुलेआम गाड़ियों में बैठकर रामबाग चौराहे की ओर से भाग निकले। इसकी सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी लेकिन चौकी इंचार्ज देर शाम तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे थे। पुलिस की भूमिका को लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश है। एसएसपी नितिन तिवारी ने बताया कि घटना उनके संज्ञान में नहीं थी। वह पता लगाकर इस मामले में कड़ी कार्रवाई कराएंगे। अगर किसी पुलिस वाले की लापरवाही मिली तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।