{"_id":"5b6f41b14f1c1bf7258b4792","slug":"141534017969-allahabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हॉस्टल में बमबाजी में माइकल समेत पांच पर मुकदमा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हॉस्टल में बमबाजी में माइकल समेत पांच पर मुकदमा
Updated Sun, 12 Aug 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माइकल व उसके साथियों ने की थी बमबाजी, फायरिंग
11 जुलाई की रात डायमंड जुबली हॉस्टल में हुई थी घटना
दोपहर में हुए विवाद का बदला लेने के लिए गए थे
अमर उजाला ब्यूरो
इलाहाबाद। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के डायमंड जुबली हॉस्टल में बमबाजी, फायरिंग के मामले में अभिषेक सिंह माइकल समेत पांच छात्रों का नाम सामने आया है। पुलिस का आरोप है कि दोपहर में हुए विवाद का बदला लेने के लिए घटना को अंजाम दिया गया। आरोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।
कर्नलगंज थाने के आसपास का इलाका 11 जुलाई की देर रात हुई ताबड़तोड़ बमबाजी, फायरिंग से दहल उठा था। रात 12 बजे के करीब डायमंड जुबली हॅास्टल के बाहर पहुंचे युवकों ने परिसर के अंदर ताबड़तोड़ बम फेंकने के साथ ही कई राउंड फायरिंग भी की। बम गोलियों के धमाकों से आसपास के लोग सहम उठे थे। देर रात हॉस्टल के छात्रों की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस की मानें तो शनिवार को हॉस्टल के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली गई। इस दौरान अभिषेक सिंह माइकल, आकाश सिंह, नितेश उर्फ मोनू, सचिन सिंह और अनितेश सिंह उर्फ जग्गा के नाम सामने आए। पुलिस का कहना है कि यह सभ्ीा अवैध रूप से पीसीबी हॉस्टल में रहते हैं। इनकी तलाश में पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं। सीओ कर्नलगंज आलोक मिश्रा ने बताया कि पांचों की तलाश की जा रही है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।
यह थी वजह
सीओ ने बताया कि 11 जुलाई की दोपहर डायमंड जुबली हॉस्टल में रहने वाले एक छात्र ने विवाद के बाद किसी अन्य छात्र को पीट दिया था। पिटने वाला छात्र उपरोक्त आरोपियों का साथी था। जिसका बदला लेने के लिए ही पांचों ने इस वारदात को अंजाम दिया।